विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी प्रियंका चोपड़ा, इस अवॉर्ड शो में देंगी परफॉर्मेंस

बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करके दुनिया भर में पॉपुलर हुईं प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपने फीस को लेकर काफी चर्चित हो रहीं हैं.

1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी प्रियंका चोपड़ा, इस अवॉर्ड शो में देंगी परफॉर्मेंस
  • जी सिने अवॉर्ड्स में भारत आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा
  • डांस परफॉर्मेंस के लिए ले रहीं हैं 1 मिनट का 1 करोड़ रुपए
  • 19 दिसंबर को आ रही हैं इंडिया
नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करके दुनिया भर में पॉपुलर हुईं प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपने फीस को लेकर काफी चर्चित हो रहीं हैं. बता दें कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार सिने अवॉर्ड में प्रियंका हिस्सा लेने इंडिया आ रही हैं. इस अवॉर्ड के लिए फीस इतनी चौंकाने वाली है कि सुनकर हर कोई शॉक्ड है. उन्होंने एक मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए मांग की है. अवॉर्ड शो में 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए फीस लेंगी. खबर के मुताबिक जी सिने अवार्ड में वह 19 दिसंबर को हिस्सा लेने आएंगी, इसका टीवी पर प्रसारण नए साल के मौके पर अगले महीने दिखाया जाएगा.

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को मिला ये अवॉर्ड, मां ने कहा- मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व

बता दें कि प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'Isn't It Romantic' और 'A Kid Like Jake' आने वाली है. हाल ही में प्रियंका को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था. प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था. उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया. 

VIDEO: इस देश में लड़की पैदा होना बहुत डर वाली बात है : प्रियंका चोपड़ा


मधु ने अपने बयान में कहा था कि मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं. मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितान ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Zee Cine Awards, Dance Performance, 1 Crore Per Minute, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com