दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियामणि ने कुछ समय पहले अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के साथ जमकर सुर्खियों बटोरी थीं. इस सीरीज में उनके सुचित्रा तिवारी के किरदार को खूब पसंद भी किया गया था. प्रियामणि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, और समय-समय पर वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनका एक ऐसा ही डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया था. इस वीडियो में प्रियामणि नीली साड़ी पहनकर अंग्रेजी गाने पर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्टेज पर वह भरपूर तरीके से डांस को इंजॉय कर रही हैं. प्रियामणि के इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियामणि का जन्म 4 जून, 1984 को बेंगलूरू में हुआ. उनकी पहली फिल्म 'एवारे अतागाडू' थी, जो तेलुगू में थी. 2006 की तेलुगू फिल्म 'पेल्लैना कोठालो' उनकी पहली सफल फिल्म थी. प्रियमणि हिंदी की दो फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. 2010 में प्रियामणि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की 'रावण' में नजर आई थीं. 2013 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में प्रियामणि ने एक स्पेशल सॉन्ग किया था. सुपरहिट गाने 1234 में प्रियामणि ने जबरदस्त डांस किया था. उनका यह गाना खूब हिट हुआ था. अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' ने उनको जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई है.
Meenakshi Sundareshwar की टीम Sanya Malhotra, Abhimanyu Dasani और विवेक सोनी से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं