प्रिया प्रकाश वारियर ने ‘ओरु अदार लव' में अपनी आइकॉनिक विंक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, लेकिन उन्होंने साबित कर दिखाया है कि वह सिर्फ एक वायरल मोमेंट तक सीमित नहीं हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रिया ने अपने करियर, एक्टिंग और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की. प्रिया के करियर का सबसे बड़ा मोड़ आया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के साथ, जिसमें उन्होंने अजित कुमार और अर्जुन दास जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर की. फिल्म में उनके किरदार नित्या ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जो प्यार के लिए हर हद पार कर जाती है.

प्रिया प्रकाश वारियर कहती हैं, 'मैं बस इसके लिए आभारी हूं. लेकिन मैं हमेशा चाहती थी कि लोग मुझे इससे कहीं ज्यादा पहचानें अजित कुमार के साथ काम करना उनके लिए सपना सच होने जैसा था. उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली और जमीन से जुड़ा हुआ है. उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला.' प्रिया प्रकाश वारियर का सुल्ताना के रूप में ट्रिब्यूट डांस भी खूब चर्चा में रहा, जो सिमरन से प्रेरित था. उन्होंने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस सिमरन की जमकर तारीफ की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

प्रिया प्रकाश वारियर का भविष्य को लेकर भी नजरिया एकदम साफ है. 'मैं अपने प्रोजेक्ट्स बहुत सोच-समझकर चुनना चाहती हूं. मैं चाहती हैं कि मुझे मणि रत्नम जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिले.' इसके अलावा, वह एक्शन रोल्स में भी हाथ आजमाना चाहती हैं और कहती हैं, 'मैं लगातार खुद को बेहतर करना चाहती हूं.' प्रिया ज्यादा प्लानिंग के बजाय वर्तमान में जीना पसंद करती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है, लेकिन वह इसे हल्के में लेती हैं और कहती हैं, 'यह मेरे काम का एक हिस्सा है. मैं ध्यान का केंद्र नहीं बनना चाहती, बस अपने काम पर फोकस रखना चाहती हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं