विज्ञापन

प्रीति जिंटा विदेश में कर रही हैं खेती, बगीचे में उगाए टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और फल- हरी सब्जियां

लॉस एंजेलिस में रहने वाली प्रीति जिंटा अपने घर के किचन गार्डन में सेब, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी फसलें उगाती हैं. लॉकडाउन में शुरू हुआ उनका ये शौक अब उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.

प्रीति जिंटा विदेश में कर रही हैं खेती, बगीचे में उगाए  टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और फल- हरी सब्जियां
प्रीति जिंटा की 'घर की खेती’ ने जीता दिल
नई दिल्ली:

लॉस एंजेलिस की चमक-दमक के बीच एक ऐसा कोना भी है, जहां हरियाली, ताजी सब्जियां और फलों की खुशबू बसी हुई है. ये कोई फार्महाउस नहीं, बल्कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का घर है. यहां उन्होंने अपने हाथों से एक ऐसा बगीचा तैयार किया है, जो उन्हें हर दिन अपनी जड़ों की याद दिलाता है. दरअसल प्रीति ने अपने घर में एक खूबसूरत किचन गार्डन तैयार किया है, जहां वो कई तरह की सब्जियां और फल उगाती हैं. खास बात ये है कि ये शौक सिर्फ समय बिताने का जरिया नहीं है, बल्कि उनके लिए खुशी, सुकून और अपने हिमाचली घर की यादों से जुड़ने का माध्यम भी बन गया है. सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने बगीचे की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं.

लॉकडाउन में शुरू हुआ नया सफर

प्रीति जिंटा ने कोविड और लॉकडाउन के दौरान बागवानी शुरू की थी. शुरुआत में ये एक साधारण शौक था, लेकिन धीरे-धीरे ये उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया. प्रीति का कहना है कि गार्डनिंग ने उन्हें मुश्किल समय में पॉजिटिव रहने में मदद की. मिट्टी के साथ समय बिताने से उन्हें सुकून और नई एनर्जी मिली.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया अमर

मां से मिली गार्डनिंग की प्रेरणा

प्रीति कई बार बता चुकी हैं कि बागवानी का शौक उन्हें अपनी मां से मिला है. उनकी मां घर पर सब्जियां उगाती थीं और वहीं से उन्हें भी प्रकृति के करीब रहने की प्रेरणा मिली. आज भी वो अपनी मां की सीख को आगे बढ़ाते हुए अपने बगीचे की देखभाल करती हैं.

खुद उगाती हैं ताजी सब्जियां

प्रीति के बगीचे में टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और कई दूसरी सब्जियां उगाई जाती हैं. वो बाजार से खरीदने के बजाय घर पर उगाई गई ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियों को ज्यादा पसंद करती हैं. हर बार नई फसल तैयार होने पर वो अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं. उनके लिए गार्डनिंग सिर्फ खेती नहीं, बल्कि जिंदगी में नई खुशियां जोड़ने का तरीका बन चुकी है.

ये भी पढ़ें- महाभारत की कुंती ने डेढ साल पहले ही कर ली है शादी, फैंस को दिखाई पति की झलक, कहा- मेरे हस्बैंड से मिलिए

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Preity Zinta Home Farming, Preity Zinta Farming Video, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com