विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2021

मासूम सी दिखने वालीं प्रीती झंगियानी का बदला पूरा लुक, वायरल हुई 'मोहब्बतें' गर्ल की लेटेस्ट Photo

प्रीती झंगियानी ने फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू करके सभी के दिलों में अपने मासूम से चेहरे से एक खास पहचान बनाई थी.

मासूम सी दिखने वालीं प्रीती झंगियानी का बदला पूरा लुक, वायरल हुई 'मोहब्बतें' गर्ल की लेटेस्ट Photo
प्रीती झंगियानी फोटो
  • प्रीती झंगियानी की फोटो हुई वायरल
  • फिल्म 'मोहब्बतें' से किया था डेब्यू
  • अब फिल्मों से दूर चल रही हैं प्रीती
नई दिल्ली:

प्रीती झंगियानी ने फिल्म ‘मोहब्बतें' से डेब्यू करके सभी के दिलों में अपने मासूम से चेहरे से एक खास पहचान बनाई थी. इस फिल्म में वे अभिनेता जिम्मी शेरगिल के अपोजिट देखी गई थीं. हालांकि फिल्म में प्रीती के काम की सराहना तो हुई थी, लेकिन इसके बाद वे दर्शकों को अपने अभिनय से लुभाने में नाकामयाब साबित रहीं. इसके बाद प्रीती को ‘आवारा पागल दीवाना', ‘चांद के पार चलो', ‘वाह! तेरा क्या कहना' जैसी फिल्मों में देखा गया, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं.

फिल्मों से दूर हैं प्रीती झंगियानी

f5t5o4kg

प्रीती झंगियानी ने अब खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है और वे अपने परिवार संग एक सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. प्रीती काफी लंबे अरसे से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं. हालांकि उनके फैन्स आज भी उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं. प्रीती झंगियानी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वहां अक्सर अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. प्रीती की उम्र अब 40 हो गई है और इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है. प्रीती की जो लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, उसमें वे काफी यंग और स्टाइलिश लग रही हैं.

प्रीती झंगियानी की फोटो हुई वायरल

प्रीती झंगियानी की यह फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वे मैरून कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. प्रीती ने ग्रे कलर के सोफे पर बैठ खिलखिलाकर हंसते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है. प्रीती की ये तस्वीरें सामने आते ही फैन्स एक बार फिर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं और तस्वीरों पर अपने-अपने कमेंट्स दे रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preeti Jhangiani, Preeti Jhangiani Photos, Preeti Jhangiani Video, Preeti Jhangiani Mohabbetin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com