विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2026

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के एक्टर का निधन, मौत से 52 दिन पहले शेयर की थीं तस्वीरें, जाना-माना सिंगर भी था ये

इंडियन आइडल-3 से सिंगिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाले प्रशांत तमांग का अचानक स्ट्रोक की वजह से निघन हो गया है. वह 43 साल के थे.

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के एक्टर का निधन, मौत से 52 दिन पहले शेयर की थीं तस्वीरें, जाना-माना सिंगर भी था ये
प्रशांत तमांग का 43 की उम्र में निधन
Social Media
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के तीसरे सीजन के विनर रहे सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है. खबर है कि 43 साल की उम्र सिंगर का निधन अचानक स्ट्रोक आने से हुआ है. प्रशांत को 10 जनवरी की रात अचानक स्ट्रोक आया और इसके बाद कोई उन्हें बचा नहीं सका. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में थे. वहीं उनके करीबी म्यूजिक कंपोजर और फिल्म प्रोड्यूसर राजेश घटानी ने उनके निधन की पुष्टि की है.

सिंगर नहीं एक्टर भी थे प्रशांत तमांग

4 जनवरी, 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत तमांग के माता-पिता रूपा और मदन तमांग हैं. एक दुर्घटना में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. इसके बाद उन्होंने कोलकाता पुलिस में पिता की कांस्टेबल की नौकरी पकड़ ली. यहां प्रशांत ने पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा बनकर अपने म्यूजिकल स्किल्स को निखारा. प्रशांत को नाम और पहचान 2007 में इंडियन आइडल के तीसरे सीजन को जीतकर हासिल हुई, जिससे उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता. शो में उन्हें 70 मिलियन वोट मिले थे. इससे उनके करियर को एक नया मुकाम मिला और वे एल्बम और इंटरनेशनल टूर करने लगे. धीरे-धीरे प्रशांत ने एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया.

पाताल लोक के दोनों सीजन में नजर आए थे प्रशांत तमांग

हमने एक्टिंग की बात की तो सोचा कि आपको उस प्रोजेक्ट के बारे में भी बता दें जिसने प्रशांत के एक्टिंग स्किल्स को एक शानदार मौका दिया. यह वेबसीरीज थी पाताल लोक. अगर आप इस सीरीज की स्टार कास्ट चेक करें तो आपको सीजन-2 की स्टार कास्ट में प्रशांत का नाम दिख जाएगा. इस सीरीज में प्रशांत Daniel Acho का किरदार निभा रहे थे. बता दें कि प्रशांत के एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में आई गोरखा पलटन से हुई. इसके बाद वो Angalo Yo Maya Ko, Kina Maya Ma में नजर आए.

प्रशांत तमांग की निशानी हिट और साल 2015 में आई परदेसी ब्लॉकबस्टर रही थी. बड़े पर्दे पर उनका आखिरी प्रोजेक्ट सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' होगी. प्रशांत ने इस टीम के साथ सेट से तस्वीर भी शेयर की थी.  ओटीटी पर उनकी आखिरी वेब सीरीज पाताल लोक सीजन-2 थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prashant Tamang, Salman Khan Film, Prashant Tamang Death, Prashant Tamang Death Reason, Prashant Tamang Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com