विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकलीं प्राची देसाई, टांग में लगी चोट- देखें Video

एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं.

एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकलीं प्राची देसाई, टांग में लगी चोट- देखें Video
प्राची देसाई (Prachi Desai) का वीडियो हुआ वायरल
  • प्राची देसाई का वीडियो हुआ वायरल
  • एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर दिखीं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. 2008 में 'रॉक ऑन (Roch On Film)' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai Video) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में उनका एयरपोर्ट से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्राची देसाई व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बैठकर निकलती नजर आ रही हैं, उनके पैर में भी प्लास्टर बंधा हुआ है. 


प्राची देसाई (Prachi Desai Video) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हालांकि उन्होंने हमें अपनी चोट का कारण नहीं बताया और किसी को बिना परेशान किए हम कह सकते हैं कि वह यहां भी सुंदर दिख रही है." प्राची की इस हालत को देख हर कोई उनके लिए काफी परेशान है.

एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम किया है. उन्होंने जीटीवी के शो 'कसम से' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपना कदम रखा. प्राची देसाई ने रॉक ऑन (Rock On), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई, बोल बच्चन, आय मी और मैं जैसी फिल्मों में अपने किरदार से काफी प्रसिद्धी हासिल की थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prachi Desai, Prachi Desai Video, Prachi Desai Video Viral, Prachi Desai Instagram, Prachi Desai Got Leg Fracture, Prachi Desai On Weeelchair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com