साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार प्रभास की कई बेहतरीन फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें से एक 'आदिपुरुष' भी है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और कृति सेनन भी काम कर रहे हैं. प्रभास सेट पर अपने को-स्टार का ख्याल रखने के लिए जाने जाते हैं. इस बात का उन्होंने फिर से प्रमाण दिया है. प्रभास (Prabhas) ने फिल्म में अपने को-स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को बिरयानी भेजी है, जो उन्हें खूब पसंद आई. बिरयानी की फोटो को सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है.

प्रभास (Prabhas) द्वारा भेजी गई बिरयानी को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बड़े चाव से खाया है. करीना ने तस्वीर को शेयर कर लिखा है: "जब बाहुबली आपको बिरयानी भेजे, तो सबसे अच्छी ही होगी. इस अद्भुत भोजन के लिए धन्यवाद प्रभास." करीना ने इस तरह प्रभास का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कैप्शन में हैशटैग आदिपुरुष भी जोड़ा है. प्रभास ने इस तरह बिरयानी भेजकर करीना और सैफ अली खान का दिल जीत लिया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बता दें कि प्रभास (Prabhas) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) फिल्म 'आदिपुरुष' में क्रमश: राम और रावण का किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म में कृति सेनन मां सीता की भूमिका में होंगी जबकि एक्टर सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. प्रभास आने वाले दिनों में आदिपुरुष' के अलावा ह रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम' में भी नजर आएंगे. इसके अलावा नाग अश्विन की अगली फिल्म में भी प्रभास हैं जिसमें दीपिका पादुकोण उनके साथ लीड रोल में हैं. केजीएफ के डायरेक्टर प्रशाांत नील के साथ वह 'सालार' फिल्म में भी काम कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं