विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2021

यह भारतीय एक्टर बना एशिया का सबसे हैंडसम शख्स, जानें नंबर 1 पर कौन है

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने सबसे हैंडसम एशियाई पुरुषों की सूची में टॉप पर अपनी जगह बना ली है.

यह भारतीय एक्टर बना एशिया का सबसे हैंडसम शख्स, जानें नंबर 1 पर कौन है
प्रभास ने अपने ग्लोबल फैंडम को किया साबित
नई दिल्ली:

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने सबसे हैंडसम एशियाई पुरुषों की सूची में टॉप पर अपनी जगह बना ली है. और यह दुनिया भर में पैन-इंडिया सुपरस्टार के सभी प्रशंसकों के लिए आश्चर्य की बात नहीं है. 'टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एशियन मेन' की हाल ही में जारी की गई सूची में प्रभास ने पृथ्वी पर सबसे बड़े महाद्वीप में सबसे हैंडसम व्यक्ति के रूप में पहले स्थान के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो दुनिया के कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देश के साथ दुनिया भर में फैले उनके फैंडम और प्रतिभा को साबित करता है. 

बाहुबली से पाई लोकप्रियता
प्रभास ने अपनी मेगाहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और इसके कन्क्लूजन बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017) से दुनिया भर में प्रशंसकों को आकर्षित कर लिया है. पैन-इंडिया फिल्मों का चलन शुरू करने वाले सुपरस्टार के पास अनुकरणीय भारतीय सुंदरता है, जो एक बहुत ही डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व के साथ-साथ एक मैचो चार्म है जो उन्हें खासकर महिला प्रशंसकों के बीच बेहद डिसाइरेबल बनाता है. यही कारण है कि राधे श्याम उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि उनकी सभी महिला प्रशंसक उनके बेहद खूबसूरत, आकर्षक और मोस्ट एलिजिबल बैचलर को रोमांटिक अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।.

प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रभास की फिल्मों की बात करें तो आने वाले दिनों में वह जोरदार धमाका करने वाले हैं. प्रभास की आने वाली फिल्मों में ओम राउत की 'आदिपुरुष' शामिल है. जबकि वह रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम' में भी नजर आएंगे. इसके अलावा नाग अश्विन की अगली फिल्म में भी प्रभास हैं जिसमें दीपिका पादुकोण उनके साथ लीड रोल में हैं. केजीएफ के डायरेक्टर प्रशाांत नील के साथ वह 'सालार' फिल्म में काम कर रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas, Prabhas Handsome Man In Aisa, Prabhas Most Handsome Asian Men, Top 10 Most Handsome Asian List 2021, Asia Top Ten Most Handsome Asian Men
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com