विज्ञापन

मुंबई की बारिश में छतरी लेकर पार्लर पहुंचीं पंचायत की मंजू देवी, छोरी एक्ट्रेस ने बालकनी में की कसरत, पूजा ने खाए पकौड़े

मुंबई में मॉनसून पहुंच चुका है और झमाझम बारिश हो रही है. इसी बारिश में पंचायत की मंजू देवी पार्लर पहुंचीं. जानें बाकी सितारे क्या करते नजर आए.

मुंबई की बारिश में छतरी लेकर पार्लर पहुंचीं पंचायत की मंजू देवी, छोरी एक्ट्रेस ने बालकनी में की कसरत, पूजा ने खाए पकौड़े
मुंबई की बारिश में पंचायत की मंजू देवी पहुंचीं पार्लर, नुसरत ने की कसरत
Social Media
नई दिल्ली:

मॉनसून शुरू हो चुकी है और भयंकर गर्मी से राहत मिली है. मुंबई में बारिश का मौसम है और खूब खुशगवार माहौल है. हालांकि बारिश की वजह से कई हादसे भी हो रहे हैं और आम लोगों को दिक्कत भी आ रही है. लेकिन मुंबई रेन्स में सेलेब्स भरपूर चिल कर रहे हैं. पंचायत की मंजू देवी यानी नीना गुप्ता तो झमाझम बारिश में पार्लर तक पहुंच गईं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. आइए जानते हैं कि बारिश के इस मौसम में आपके चहेते सितारे क्या कर रहे हैं.

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज बारिश के मौसम में कुछ क्लासिक चीजों का आनंद लेते हैं, जिसमें चाय पकौड़ा पहले नंबर पर आता है. वहीं कुछ सेलेब्स तंदूरी चाय जैसे क्लासिक स्नैक्स का मजा लेते हैं. हालांकि सभी बारिश का मजा अपने अपने अंदाज में लेते हैं. एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर की है, जिसमें वह बारिश का मजा लेती दिख रही हैं. वह वीडियो में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है -  घर से काम करो. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस बालकनी में एक्सरसाइज कर रही हैं. उन्होंने रेड शॉर्ट, रेड शूज और ह्वाइट स्पोर्ट्स टॉप पहना है. 41 साल की एक्ट्रेस अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. 

वहीं जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता मॉनसून में पार्लर जाती दिखीं. जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद लिया. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने खास स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने कई बार अपने फैंस के साथ पार्लर से जुड़ी उलझनों और ब्यूटी रूटीन के बारे में खुलकर बात की है. नीना शॉर्ट के साथ शर्ट और पैरों में बूट पहने हुए पार्लर जाती दिखीं. वहीं हाथ में उन्होंने ट्रांसपैरेंट छतरी ली हुई थी. 67 की एज में एक्ट्रेस का ग्लैमर देखने लायक है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon 2026, Monsoon 2026 India, Neena Gupta, Neena Gupta News, Nusrat Bharucha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com