विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

टॉप मॉडल और एक्ट्रेस, करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ बसी विदेश, 70 की उम्र में धुरंधर डायरेक्टर से की ये डिमांड

इस एक्ट्रेस को राजा हिंदुस्तानी के सॉन्ग परदेसी परदेसी में भी देखा गया था, जिसमें इनका लुक बेहद शार्प था.

टॉप मॉडल और एक्ट्रेस, करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ बसी विदेश, 70 की उम्र में धुरंधर डायरेक्टर से की ये डिमांड
भारत की टॉप मॉडल, 12 की उम्र में किया कमाना शुरू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस आईं और चली गईं. कुछ ऐसे भी रहीं, जो आते ही छा गईं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ गईं. लेकिन बात करेंगे उस एक्ट्रेस की जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. आज यह एक्ट्रेस 70 साल की हैं और यह अपने एक गाने की वजह से चर्चा में आ गई है. कमाल तो तब हुआ जब इस एक्ट्रेस ने अपने ही वायरल गाने पर डांस किया. एक्ट्रेस आज 70 साल की उम्र में एक मिनट का रोल मांग रही है. इस एक्ट्रेस ने धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर से मांग की है कि वह उनकी फिल्म में एक मिनट का भी रोल कर देंगी. चलिए जानते हैं कौन हैं यह गुजरे जमाने की हसीना.

यह भी पढ़ें -  हक ही नहीं, मिथुन चक्रवर्ती की 'रिवाज' में भी दिखाया गया है तीन तलाक का दर्द, एक महिला का संघर्ष देख कर आपकी भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

कौन हैं ये बॉलीवुड हसीना?
यहां हम बात कर रहे हैं हरी होम हरी, जब छाए तेरा जादू और रंभा हो जैसे गानों में नजर आईं एक्ट्रेस कल्पना अय्यर की. एक्ट्रेस ने हाल ही में फैमिली वेडिंग में अपने ही गाने रंभा हो पर ऐसी डांस परफॉर्मेंस दी कि देखते ही देखते वायरल हो गईं. बता दें, कल्पना ने अपने पीक करियर में बॉलीवुड से किनारा कर लिया था. ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि देश ही छोड़ दिया. वह तमिलनाडु की रहने वाली हैं और उनके पेरेंट्स ने घर से भागकर शादी की थी और वह देव आनंद के फैंस थे. इसलिए उन्हें देव साहब की पहली फिल्म कल्पना से प्रेरित होकर उनका नाम कल्पना रखा था. घर की माली हालत को देख उन्होंने 12 की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. उनकी पहली कमाई 50 रुपये थी. स्कूल फंक्शन में चीफ गेस्ट मुकेश शर्मा की उनके टैलेंट पर नजर पड़ी. वह एक्ट्रेस को अपने साथ फ्लाइट में ले गए. इस फ्लाइट में नया-नया शादीशुदा जोड़ा (अमिताभ बच्चन-जया भादुरी) भी थे.

यह भी पढ़ें - देश के पहले पीएम नेहरू का रिश्तेदार था शोले का यह एक्टर, आजादी की लड़ाई में 3 साल कराची जेल में रहे बंद, दर्जी का किया काम, गुमनाम मौत


इस बात का है आज भी मलाल

कल्पना को कईयों ने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की सलाह दी और एक दिन उधार के कपड़े और जूते लेकर वह साल 1975 में नेवी क्वीन ब्यूटी पेंजेट में गई और रनर अप बनीं. इसके बाद उनके पास फेमिना वालों का कॉल आया और फिर बॉलीवुड के लिए रास्ते खुल गए. उनकी पहली फिल्म मनोकामना है. फिर वह देव आनंद की फिल्म लूटमार में डांस नंबर करती दिखीं. इस कामयाबी पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं था. कल्पना ने एक दिन में चार फिल्में कुदरत, प्यारा दुश्मन और बॉम्बे का महाराजा साइन की. धीरे-धीरे काम मिलना बंद हुआ और टीवी पर काम करने लगीं. उन्होंने कशिश और जुनून जैसे शो किये. 1999 में फिल्म हम साथ-साथ है करने के बाद दुबई शिफ्ट हो गईं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था. बता दें, कल्पना ने आज तक शादी नहीं की. बस कल्पना को एक बात का दुख है कि वह पैसे कमाने के चक्कर में भाई-बहन का समय और प्यार नहीं पा सकीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalpana Iyer, Kalpana Iyer Viral Video, Kalpana Iyer Movies, Kalpana Iyer News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com