पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान अपनी गायकी के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं. वह बॉलीवुड में भी कई दिल छू लेने वाले गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं. राहत फतेह अली खान अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी खूब एक्टिव हैं और अकसर कई तरह के वीडियो शेयर करते हैं. राहत ने एक थ्रोबैक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वह एक बेहद लंबे शख्स के साथ नजर आ रहे हैं और उससे बातें करते हुए उसे अपना सुपरहिट गाना भी सुनाते हैं. इस वीडियो पर राहत के फैन्स के बहुत ही मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं.
राहत फतेह अली खान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर करते हुए लिखा है, 'थ्रोबैक. लाहौर एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के बहुत ही विशाल स्टाफ से मिलना हुआ.' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स बेहद लंबा है और राहत फतेह अली खान उनके आगे काफी छोटे लग रहे हैं. यह वीडियो बहुत ही मजेदार है, लेकिन राहत फतेह अली खान की गायकी ने इसे और खास बना दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो पर राहत अली खान के फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है, 'उस तक आवाज जा भी रही है?' एक और कमेंट आया है कि भाई तो फ्रेम से भी बाहर जा रहा है. यही नहीं, लोग उस शख्स की हाइट भी पूछ रहे हैं. वहीं एक शख्स ने तो कमेंट ग्रेट खली का ही जिक्र कर दिया है. एक और कमेंट आया है, 'ग्रेट खली से छोटा है, लेकिन बुरा नहीं है.' इस तरह इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं