विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के इस रिक्वेस्ट को पाकिस्तान ने किया कबूल, बनेगा बॉलीवुड का ये इतिहास

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार स्थित उनके पैतृक घर को जल्द संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया है.

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के इस रिक्वेस्ट को पाकिस्तान ने किया कबूल, बनेगा बॉलीवुड का ये इतिहास
ऋषि कपूर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार स्थित उनके पैतृक घर को जल्द संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अभिनेता के घर को संग्रहालय बनायेगी. पाकिस्तान पहुंचे भारतीय पत्रकारों के एक समूह को उन्होंने बताया, ‘‘ऋषि कपूर की ओर से अनुरोध आया था. उन्होंने गुजारिश की थी कि पेशावर में उनके खानदानी घर को संग्रहालय या कोई संस्थान बना दिया जाये. हमने उनका अनुरोध स्वीकार लिया है.''


 

307fktfg
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शादी से पहले बताई ये सच्चाई, खुलेआम बोले- 'कॉलेज के दिनों में...'...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Peshawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com