विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2023

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं एक्ट्रेस पद्ममिनी कोल्हापुरे की बहू शजा, यकीन नहीं होता तो देखें ये तस्वीरें

'प्रेम रोग', 'स्वर्ग', ‘दाता ‘, 'नया कदम' और 'सौतन' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू शजा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन ग्लैमर और फैशन के मामले में शजा बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से पीछे नहीं हैं.

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं एक्ट्रेस पद्ममिनी कोल्हापुरे की बहू शजा, यकीन नहीं होता तो देखें ये तस्वीरें
शजा मोरानी का स्टाइलिश अंदाज देख कर आप भी हो जाएंगे दीवाने
नई दिल्ली:

80 के दशक की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी. पद्मिनी के अभिनय के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने थे. 'प्रेम रोग', 'स्वर्ग', ‘दाता ‘, 'नया कदम' और 'सौतन' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू शजा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन ग्लैमर और फैशन के मामले में शजा बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से पीछे नहीं हैं. शजा की दिलकश अदाएं आपको भी उनका फैन बना देंगी. आइए उनकी ताजा तस्वीरों पर नजर डालते हैं.

A post shared by Shaza Morani Sharma (@shazamorani)

पद्मिनी कोल्हापुरे के एक्टर बेटे प्रियांक शर्मा फिल्म ‘सब कुशल मंगल' में नजर आए थे. प्रियांक ने फरवरी 2021 में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी ने शादी की.

शजा मोरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं.  

हाल में पद्मिनी कोल्हापुरे के जन्मदिन पर बहू शजा ने सास को खास अंदाज में बर्थडे विश किया था. इंस्टाग्राम पर शजा ने पद्मिनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनिया की सबसे अच्छी सास को जन्मदिन की बधाई'.

शजा ने अपने पति प्रियांक के साथ मिलकर सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘ब्लॉकबस्टर' को डायरेक्ट किया था. शजा मोरानी मिस्टर एंड मिसेज फिल्म्स नाम की फिल्म निर्माण कंपनी की को फाउंडर हैं.

शजा को समंदर काफी पसंद हैं. उनकी शादी भी मालदीव में हुई थीं. अक्सर शजा समंदर में एन्जॉय करते हुए तस्वीरें भी शेयर किया करती हैं. इस तस्वीर में उनका सिजलिंग अवतार देखा जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmini Kolhapure's Daughter-in-law Shaza, Shaza Morani, शजा मोरानी, Shaza Morani Latest Photos, Shaza Morani Viral Photos, Padmini Kolhapure Shaza Morani, Padmini Kolhapure, Padmini Kolhapure Daughter In Law, Padmini Kolhapure Daughter In Law Shaza Morani, Padmini Kolhapure Daughter In Law Viral Photos, Padmini Kolhapure Family Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com