विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

‘पद्मावती’ विवाद पर बोले ये एक्टर, भारतीय होने और भारत में रहने पर दुखी हूं

फिल्मकारों और कलाकारों के लिए बने असहिष्णुता वाले माहौल और उनका 'सिर काटने' काटने की धमकी वाले बर्बर बयानों से अभिनेता रोहित रॉय बेहद परेशान हैं.

‘पद्मावती’ विवाद पर बोले ये एक्टर, भारतीय होने और भारत में रहने पर दुखी हूं
रोहित रॉय
  • पद्मावती को लेकर रखी राय
  • टीवी एक्टर हैं रोहित रॉय
  • ट्विटर पर रखें है अपने विचार
नई दिल्ली: फिल्मकारों और कलाकारों के लिए बने असहिष्णुता वाले माहौल और उनका 'सिर काटने' काटने की धमकी वाले बर्बर बयानों से अभिनेता रोहित रॉय बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि वह भारतीय होने और भारत में रहने को लेकर बेहद दुखी और निराश हैं. रोहित ने ट्वीट किया, "पहली बार मैं इस बात को लेकर दुखी, निराश और क्रोधित हूं कि मैं एक भारतीय हूं और भारत में रह रहा हूं…मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कभी कहूंगा. वास्तव में यह बेहद दुखद है. जय हिंद."
 
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कई ट्वीट किए. राजपूत संगठन करणी सेना और कुछ अन्य हिंदू संगठन भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं.

Video: फिल्‍म 'पद्मावती' पर खिंची तलवारें



बीजपी के एक नेता ने संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रु. इनाम में देने की बात कही है.
 
यह भी पढ़ें : कपिल सिब्बल का BJP पर तंज, 'पद्मावती' के खिलाफ बोलेगे तो सिर गंवा बैठोगे और मोदी के खिलाफ बोलोगे तो उंगली 

रोहित ने कहा, "आज लोग एक फिल्म के लिए कलाकारों, निर्देशकों का सिर काटने पर इनाम की पेशकश कर रहे हैं, जिसका उन्होंने एक सिंगल फ्रेम भी नहीं देखा है. यहां तक कि सरकार इस तरह की भड़काऊ बयानबाजी को रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर रही. रचनात्मक स्वतंत्रता को तो भूल ही जाइए. क्या यह 'असहिष्णुता' सभी भारतीयों के लिए डरावनी नहीं है? बेहद दुखद."
 
 
यह भी पढ़ें : 'पद्मावती' विवाद पर बोले योगी आदित्यनाथ, धमकी देने वाले दोषी हैं तो भंसाली भी कम दोषी नहीं

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "क्या एक सज्जन पुरुष का सिर काटने के लिए कहना किसी भी तरह से कानूनी, सहनीय या लोकतांत्रिक है? इसे लेकर सरकार चुप कैसे रह सकती है?" उन्होंने कहा कि एक 'मां' की 'छवि' की रक्षा करने के लिए महज उसका किरदार निभाने वाली देश की एक बेटी का सिर काटने की इच्छा हैरान करने वाली है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati Controversy, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com