विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

Padman Box Office Collection Day 1: शानदार कमाई के साथ शुरू हुआ पहला दिन, लोगों को पसंद आई अक्षय की एक्टिंग

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' के पहले दिन शानदार कमाई के साथ शुरुआत हुई.

Padman Box Office Collection Day 1: शानदार कमाई के साथ शुरू हुआ पहला दिन, लोगों को पसंद आई अक्षय की एक्टिंग
फिल्म पैडमैन के एक सीन में अक्षय कुमार और सोनम कपूर
  • शुक्रवार को रिलीज हुई 'पैडमैन'
  • पहले दिन हुई शानदार शुरुआत
  • लोगों को पसंद आई अक्षय की एक्टिंग
नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' के पहले दिन शानदार कमाई के साथ शुरुआत हुई. हालांकि फिल्म 'पद्मावत' से कही पीछे रही, लेकिन दहाई का आंकड़ा आसानी से छू लिया. फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के अनुसार अक्षय की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिलहाल अभी वीकेंड के दो दिन बचे हुए हैं, जिसमें अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है. अक्षय कुमार की यह फिल्म पहले गणतंत्र दिवस से मौके पर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'पद्मावत' की रिलीज डेट टकराने के वजह से उन्होंने यह तारीख 9 फरवरी तक बढ़ा दी थी.

PadMan Box Office Collection Day 2: शनिवार को 'पैडमैन' का धमाका, जानें दो दिन की कमाई

फिल्म 'पैडमैन' लोगों को खासा पसंद आ रही है. फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय कुमार की एनेर्जेटिक एक्टिंग की वजह से लोगों में सैनेटरी नैपकीन को लेकर जागरुगता भी देखने को मिली. भले ही पहले दिन पिछली फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म ने धांसू शुरूआत नहीं दे सकी हो, लेकिन दर्शकों का दिल उन्होंने जरूर जीत लिया है. देखना होगा कि साल 2018 की दूसरी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म कब तक बन पाती है, क्योंकि 'पद्मावत' एक हफ्ते के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी.Padman Movie Review: अक्षय कुमार इस कहानी से फिर जीत लेंगे दर्शकों का दिल

पैडमैन की ख़ास बात ये है कि इसके निर्देशक आर बाल्की ने इसकी कहानी अच्छे से पर्दे पर उतारा है. Padman में अक्षय कुमार उसी अरुणाचलम की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन किरदार का नाम है लक्ष्मी. पैडमैन की कहानी मध्यप्रदेश की पृष्ठभूमि पर बसी है और दिखाया गया है कि देश की महज़ 12% महिलाएं ही पैड का उपयोग करती हैं और जो बची हैं वो गंदे कपड़े, पत्ते और राख का उपयोग करती हैं.

VIDEO: जानिए कैसी है अक्षय कुमार की 'पैडमैन'


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padman Box Office Collection Day 1, Padman Box Office Collection, Padman, Box Office Collection, Padman Akshay Kumar, Akshay Kumar, 10 Crore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com