भारत सरकार ने 2026 के पद्म श्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. पुरस्कार मिलने वालों में कई फिल्मी सितारों के नाम शामिल हैं. यह सभी पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 23 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-II में प्रदान करेंगी. बहुमुखी अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक आर माधवन को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. वहीं भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और सांस्कृतिक आइकन ममूटी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.
Distinguished actor, known as “Maddy,” producer and director. Acted in 1200+ TV episodes and 75 films across Tamil, Hindi and other languages. Initiated organic hydroponic farming in Mumbai and a coconut farm in Tamil Nadu.#peoplespadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaShri #Art pic.twitter.com/p8618u6Fck
— Padma Awards (@PadmaAwards) June 8, 2026
ममूटी को मिला पुरस्कार
ममूटी ने कई भाषाओं में 400 से ज्यादा फिल्मों में शानदार काम किया है. वह पांच दशकों से ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल रहे हैं. सिनेमा में अपनी उपलब्धियों के अलावा, ममूटी को समाज के लिए किए गए चैरिटी के कामों और अलग-अलग सामाजिक मुद्दों का सपोर्ट करने के लिए भी बहुत पसंद किया जाता है. आर माधव ने ममूटी के अलावा तेलुगु गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
दिग्गज मलयाली अभिनेता, 50 से अधिक वर्षों के करियर में विभिन्न भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय; कई सामाजिक सरोकारों के सद्भावना राजदूत और कई धर्मार्थ पहलों के संरक्षक के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित। #peoplespadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaBhushan #Art pic.twitter.com/Upqs0zb6Lx
— Padma Awards (@PadmaAwards) June 8, 2026
सतीश शाह का भी नाम शामिल
गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में बेहतरीन काम करने वाले मशहूर तेलुगु अभिनेता हैं. उन्होंने छह भाषाओं में 286 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है. वे कई तरह के चैरिटी के कामों के जरिए समाज में योगदान देते हैं. इसके अलावा दिवंगत एक्टर सतीश शाह को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. सतीश शाह थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में भारत के सबसे सम्मानित और चहेते अभिनेताओं में से एक थे. चार दशकों के अपने करियर में वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों और यादगार टेलीविजन शो में काम किया है.
Famous Telugu actor with a prolific repertoire of work in a career spanning over four decades. Acted in over 286 films across six languages. Contributes to the society with a large number of charitable initiatives.#peoplespadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaShri #art pic.twitter.com/iYEkUaWxIQ
— Padma Awards (@PadmaAwards) June 8, 2026
One of India's most respected and beloved actors in theatre, television and cinema. Celebrated for versatility and comic timing, in a career spanning four decades. Starred in a large number of films and iconic television shows#peoplespadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaShri #art pic.twitter.com/x6UHFAcBp4
— Padma Awards (@PadmaAwards) June 8, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं