ऐसे शो कौन नहीं पसंद करता जो स्कैम, धोखे, फ्रॉड और चौंका देने वाले सच से भरे हों. इनसे मनोरंजन तो होता ही है, इसके अलावा हमारे आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं की भी जानकारी मिल जाती है. भारतीय शो में ऐसे कई दमदार टाइटल मौजूद हैं, जो आपको स्कैम की दुनिया में ले जाते हैं और अपने किरदारों, कहानी के जरिए शुरू से अंत तक बांधे रखते हैं. हालिया हिट द पिरामिड स्कीम से लेकर जामताड़ा: सबका नंबर आएगा तक, पेश है इस हफ्ते OTT पर बिंज-वॉच करने के लिए बेहतरीन भारतीय शो और फिल्मों की सूची.
यह भी पढ़ें: पंचायत से नंबर वन का ताज छीनने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिन में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा
ठगी से जुड़ी OTT सीरीज
1. द पिरामिड स्कीम
'द पिरामिड स्कीम' जल्दी पैसा कमाने के सपनों के खतरनाक अंजाम को सामने लाता है. कहानी गोल्डी नाम के एक युवा की है, जो आर्थिक परेशानियों की वजह से एमएलएम स्कैम की दुनिया में फंस जाता है. पैसों और उम्मीदों से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एक बड़े हादसे में बदल जाता है, जो उसके परिवार और करीबियों समेत कई जिंदगियां बर्बाद कर देता है. इस सीरीज में शेखर सुमन, रणवीर शौरी, परमवीर सिंह चीमा, आशीष राघव, अंजन श्रीवास्तव और अल्फिया जाफरी जैसे कलाकार नजर आते हैं.
कहां देखें:क्यों देखें?स्कीम के नाम पर ठगी की इन दिनों खूब घटनाएं आ रही हैं, ये सीरीज देखकर समाज की हकीकत देखने को मिलती है.
2. बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया, नेटफ्लिक्स
'बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया' एक रोमांचक डॉक्यू-सीरीज है, जो भारत के कुछ सबसे प्रभावशाली बिजनेस टाइकून के उभार और पतन की कहानी दिखाती है. असली आर्काइव फुटेज और इंटरव्यू के जरिए यह सीरीज लालच, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की कहानियों को सामने लाती है.
कहां देखें?इस डॉक्युड्रामा को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
क्यों देखें?इस डॉक्युड्रामा में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है जो देश को चूना लगाकर भाग गए हैं. ये काफी जामकारी मिलती है.
3. जामताड़ा: सबका नंबर आएगा
'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' दो सीजन वाली क्राइम थ्रिलर है, जो कुछ तकनीकी समझ रखने वाले स्कूल ड्रॉपआउट युवाओं की कहानी दिखाती है. ये युवा एक छोटे से भारतीय कस्बे में बड़े पैमाने पर फिशिंग स्कैम चलाते हैं. जैसे-जैसे उनका स्कैम बढ़ता है, विभिन्न क्षेत्रों के भ्रष्ट अधिकारी इस खेल को सत्ता की जंग में बदल देते हैं.
कहां देखें?इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
क्यों देखें?फोन के जरिये स्कैम की बढ़ती घटनाओं का सच जानने के लिए कतई मिस ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं