विज्ञापन

OTT Release This Week: ये हफ्ता होगा एक्शन से भरा, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने वाला है. ब्लॉकबस्टर फिल्मों की डिजिटल रिलीज से लेकर नई सीरीज और डॉक्यूमेंट्री तक दर्शकों को भरपूर कंटेंट मिलेगा, जिसमें एक्शन, क्राइम, ड्रामा और कॉमेडी का तगड़ा मिश्रण होगा.

OTT Release This Week: ये हफ्ता होगा एक्शन से भरा, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और वेब सीरीज
OTT Release This Week: ये हफ्ता होगा एक्शन से भरा

ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता किसी फिल्मी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है. थिएटर में तहलका मचाने वाली बड़ी फिल्में अब घर बैठे एंटरटेनमेंट का डोज देने आ रही हैं, तो वहीं नई वेब सीरीज और दमदार डॉक्यूमेंट्री भी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने के लिए तैयार हैं. एक्शन का तड़का, क्राइम का सस्पेंस, ड्रामा का इमोशन और कॉमेडी का फुल ऑन मजा… इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कौन-कौन सी बड़ी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते डिजिटल दुनिया में दस्तक देने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: Money Heist Season 6: नेटफ्लिक्स पर लौट रहा ‘मनी हाइस्ट'! प्रोफेसर की नई प्लानिंग देखने को तैयार हो जाइए

धुरंधर द रिवेंज

महीनों तक सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. रणवीर स्टारर फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच चुकी है. अब यह 15 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

कर्तव्य

क्राइम ड्रामा कर्तव्य भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म के डायरेक्टर पुलकित है, जबकि इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.

एग्जाम

तमिल ड्रामा सीरीज ‘एग्जाम' कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के दबाव और संघर्ष की कहानी दिखाती है. इसके लेखक और डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर ए. सर्कुनम हैं. यह सीरीज 15 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन भी दर्शकों के लिए तैयार है. इसमें रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालीन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, आयशा एस. ऐमन और जोहेब फारूकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह सीरीज यूपी पुलिस के अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो एसटीएफ के प्रमुख हैं और कुख्यात गैंगस्टरों को निशाना बनाते हैं. यह सीरीज 15 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

द क्रैश

क्राइम और सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘द क्रैश' 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह 2022 की एक रियल घटना पर बेस्ड है. 

मार्टी, लाइफ इज शॉर्ट

कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट के करियर पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मार्टी, लाइफ इज शॉर्ट' भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. यह फिल्म उनके 50 साल लंबे करियर, थिएटर और कॉमेडी की दुनिया में उनके योगदान को दिखाती है. इसमें रेयर फुटेज और उनके सहयोगियों के इंटरव्यू शामिल हैं. यह 12 मई से नेटफ्लिक्स पर आएगी.

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन

यह मनी हाइस्ट का स्पिन-ऑफ है. स्पेन के सेविले में सेट यह सीरीज बर्लिन और उसकी टीम की एक और बड़ी डकैती की कहानी दिखाती है. यह 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com