विज्ञापन

O Romeo Review In Hindi LIVE: जानें कैसी है शाहिद कपूर की ओ रोमियो, पढ़ें रिव्यू

Shahid Kapoor's O Romeo Movie Review: विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. 

O Romeo Review In Hindi LIVE: जानें कैसी है शाहिद कपूर की ओ रोमियो, पढ़ें रिव्यू
Shahid Kapoor's O Romeo Review

O Romeo Review In Hindi: विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हो चुकी है, जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. जबकि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. जबकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ओ रोमियो को प्रोड्यूस किया है. शाहिद कपूर की ओ रोमियो कैसी है आइए आपको बताते हैं... 

एनिमल की याद दिलाता शाहिद कपूर का फाइट सीन

फिल्म की शुरुआत 1995 में मुंबई से होती है. नाना पाटेकर खान साब के रोल में हैं. फरीदा जलाल, शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. शाहिद कपूर की फाइटिंग के साथ बैकग्राउंड में धक धक करने लगा बजता सुनाई देता है, जो एनिमल के फाइटिंग सीन की याद दिलाता है. हालांकि रणबीर कपूर की तरह शाहिद कपूर इम्प्रैस नहीं कर पाते और यह सीन बचकाना सा लगता है. 

शाहिद कपूर पर भारी पड़े नाना पाटेकर

नाना पाटेकर शाहिद कपूर पर भारी पड़ते हैं. विशाल भारद्वाज एक्टर्स से कुछ अलग करवाना चाहते थे. लेकिन वो पटरी से उतर जाते हैं एक्टिंग में आउट हो जाते हैं. फिल्म में गालियां बेवजह लगती हैं. सैक्सुअल टॉक ठूसी गई सी लगती हैं. तृप्ति डिमरी की अलग कहानी देखने को मिलती हैं, जो शाहिद कपूर की सुपारी देने के लिए आती हैं. इंटरवल तक फिल्म एक एवरेज ड्रामा ही है. इंटरवल के बाद लव स्टोरी पर फोकस किया गया है. वहीं अविनाश तिवारी गैंगस्टर जलाल के रोल में नजर आ रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com