विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की बल्ले-बल्ले, 14 फरवरी को फिल्म ने कूटे इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में फिल्म को 14 फरवरी को जबरदस्त रिस्पांस मिला. कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन आइए जानते हैं.

O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की बल्ले-बल्ले, 14 फरवरी को फिल्म ने कूटे इतने करोड़
O Romeo Box Office Collection Day 2: ओ रोमियो ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रोमांस, ड्रामा और एक्शन का मिश्रण लेकर आई इस फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासतौर पर कपल्स के बीच फिल्म का क्रेज साफ देखा जा रहा है. फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जो कि एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 7.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब लगभग 15.78 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि यह आंकड़े शुरुआती हैं और अंतिम रिपोर्ट में थोड़े बदलाव हो सकते हैं.

वैलेंटाइन वीक का मिल रहा फायदा 

वैलेंटाइन वीक का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिल रहा है. रिलीज के समय का चुनाव फिल्म के लिए सही साबित हुआ है, क्योंकि इस दौरान दर्शक खासतौर पर रोमांटिक फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि सिनेमाघरों में कपल्स की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. फिल्म की कहानी प्यार, इमोशंस और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को बांधे रखने में सफल हो रही है. साथ ही फिल्म में एक्शन और ड्रामा का तड़का इसे और भी दिलचस्प बनाता है. यही कारण है कि ओ रोमियो  इस वीकेंड पर दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है.

युवाओं को ध्यान में रख कर बनाई गई 'ओ रोमियो'

फिल्म के बैकग्राउंड की बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे खासतौर पर युवाओं और कपल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. फिल्म की कहानी में प्यार के साथ-साथ रिश्तों की जटिलता और भावनाओं को भी दिखाया गया है, जो इसे और खास बनाती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को इसी तरह का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता रहा, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ सकती है. खासकर रविवार और आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने की उम्मीद है. फिलहाल ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और वैलेंटाइन वीक में दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2026: हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड माहिका पर लुटाया प्यार, गुदवाया 'M' नाम का टैटू
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com