विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2023

नुसरत फतेह अली खान से वीडियो में सुरों की तालीम ले रहा यह लड़का अब बन चुका है फेमस सिंगर, रोमांटिक गानों का नहीं कोई तोड़- पहचाना क्या

इस वीडियो में महान गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ एक छोटा बच्चा सुरों की तालीम लेता नजर आ रहा है. अब यह बड़ा हो गया है और पॉपुलर सिंगर भी है. क्या बता सकते हैं इसका नाम.

नुसरत फतेह अली खान से वीडियो में सुरों की तालीम ले रहा यह लड़का अब बन चुका है फेमस सिंगर, रोमांटिक गानों का नहीं कोई तोड़- पहचाना क्या
नुसरत फतेह अली खान से गायकी सीखता यह बच्चा आज है फेमस सिंगर
नई दिल्ली:

राहत फतेह अली खां की सूफियाना सी आवाज का जादू फैंस को दीवाना बना देता है. जब आवाज में पूरी लोच के साथ वो गाते हैं मेरे रश्के कमर या लागी मन से मन की लगन, तब हर शब्द जेहन में उतरता हुआ सा लगता है. पाकिस्तानी सिंगर की आवाज की ये गहराई उस ट्रेनिंग की बदौलत है जो उन्हें बचपन से ही मिलना शुरू हो गई थी. कुछ तो विरासत थी और कुछ वो रियाज जो वो अपने ताया नुसरत फतेह अली खां के साथ किया करते थे. इंस्टाग्राम पर नन्हें राहत फतेह अली खां का  एक वीडियो वायरल हो रहा है.

कव्वाली लेजेंड नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर हुए इस वीडियो में नुसरत फतेह अली खां हारमोनियम के पास बैठ कर सात सुरों को साधते सुने जा सकते हैं. उनके पास बैठा बच्चा कोई और नहीं राहत फतेह अली खां हैं. जो अपने ताया की तर्ज पर ही सुरों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. और, उसमें पूरी तरह कामयाब भी नजर आते हैं. शुरूआत में नुसरत फतेह अली खां उनसे पहले गाना शुरु करते हैं और फतेह अली खां उस बंदिश को पकड़ने की कोशिश करते हैं. आखिर में दोनों एक ही साथ सुर से सुर मिलाते सुने जा सकते हैं. जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है.

राहत फतह अली खां पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर से हैं. नुसरत फतेह अली खां रिश्ते में राहत फतेह अली खां के ताया लगते हैं. उन्होंने ही राहत फतेह अली खां को संगीत की तालीम दी है. उनका परिवार पीढ़ियों से कव्वाली गाता आ रहा है साथ ही सुफी गायन में भी पारंगत है. फतेह अली खां की आवाज में भी सूफी संगीत का वही जादू मौजूद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nusrat Fateh Ali Khan, Nusrat Fateh Ali Khan Qawwali, Nusrat Fateh Ali Khan Son, Nusrat Fateh Ali Khan Best Qawwali, Nusrat Fateh Ali Khan Death, Nusrat Fateh Ali Khan Ghazal, Nusrat Fateh Ali Khan Wife, Nusrat Fateh Ali Khan Net Worth, Nusrat Fateh Ali Khan Father, Rahat Fateh Ali Khan Songs, Rahat Fateh Ali Khan Wife, Rahat Fateh Ali Khan Father, Rahat Fateh Ali Khan Songs List, Rahat Fateh Ali Khan Age, Rahat Fateh Ali Khan New Song, Rahat Fateh Ali Khan Family, Rahat Fateh Ali Khan Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com