विज्ञापन

VIDEO: सिक्योरिटी गार्ड ने गाया धुरंधर 2 का नुसरत फतेह अली का 'दिल पे जख्म' गाना, बार-बार वीडियो देख रहे लोग

VIDEO: एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी आवाज से इंटरनेट पर धूम मचा दी है, नुसरत फतेह अली खान का गाना गाकर वो वायरल हो गया है.

VIDEO: सिक्योरिटी गार्ड ने गाया धुरंधर 2 का नुसरत फतेह अली का 'दिल पे जख्म' गाना, बार-बार वीडियो देख रहे लोग
VIDEO: सिक्योरिटी गार्ड ने ड्यूटी पर गाया धुरंधर 2 का गाना
नई दिल्ली:

VIDEO: कभी-कभी एंटरटेनमेंट आपको ढूंढना नहीं पड़ता, वो खुद आपके सामने आ जाता है. एक शांत सी सोसायटी, गेट पर बैठा एक सिक्योरिटी गार्ड और रोज जैसा ही चलता दिन. सब कुछ बिल्कुल आम लग रहा होता है, तभी अचानक एक आवाज उठती है और पूरा माहौल बदल जाता है. गार्ड जैसे ही गाना शुरू करता है, ऐसा लगता है जैसे किसी रियलिटी शो का ऑडिशन लाइव चल रहा हो. उसकी आवाज में ऐसा खिंचाव है कि लोग बस रुक जाते हैं, सुनते हैं और फिर उसी पल में खो जाते हैं. यही वो मोमेंट है, जिसने इस आम इंसान को सोशल मीडिया का नया एंटरटेनमेंट स्टार बना दिया है. वह धुरंधर 2 से इन दिनों पॉपुलर हो रहा गाना दिल पे जख्म खाते हैं गाते हुए नजर आ रहा है, जिसका वीडियो लोग बार बार देख रहे हैं. 

नुसरत फतेह अली खान के गाने ने बांधा समां

वीडियो में ये गार्ड नुसरत फतेह अली खान का मशहूर गाना ‘दिल पे जख्म खाते हैं' गाते नजर आता है, जो इन दिनों धुरंधर 2 में दोबारा सुनने के बाद वायरल हो रहा है. हालांकि ये गाना आसान नहीं है, लेकिन जिस सहजता और कॉन्फिडेंस के साथ ये इसे गाता है, वही इसे खास बना देता है. उसकी आवाज में दर्द भी है, ताकत भी और एक अलग ही फील भी, जो सीधे दिल तक पहुंचती है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि गाते वक्त उसके हाथों की मूवमेंट्स और एक्सप्रेशन्स पूरे परफॉर्मेंस को और भी लाइव और एंटरटेनिंग बना देते हैं.

ये भी पढ़ें- 29 साल तक फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने बना ली थी 'दूरी', इंडियन आइडल शो पर बताई वजह

इंस्टाग्राम पर छाया, लोग बोले- ये तो रियल स्टार है

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही छा गया. लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स के साथ ये तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे ‘गूसबंप्स वाला वीडियो' बता रहा है, तो कोई इसे ‘हिडन टैलेंट' कह रहा है. कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि ऐसे लोगों को बड़े मंच पर मौका मिलना चाहिए, क्योंकि ये किसी प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं लग रहा. इस वीडियो की सबसे खास बात यही है कि इसमें कोई बड़ा सेटअप नहीं है, फिर भी ये पूरी तरह एंटरटेनिंग है. ना कोई लाइट्स, ना म्यूजिक सिस्टम, बस एक इंसान और उसकी आवाज. और यही चीज इसे सबसे अलग बनाती है. ये वीडियो याद दिलाता है कि असली एंटरटेनमेंट दिखावे में नहीं, बल्कि टैलेंट और जुनून में होता है. यही वजह है कि ये गार्ड आज इंटरनेट पर लोगों का नया फेवरेट बन गया है.

धुरंधर 2 के बारे में 

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2, 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कईं पुराने गानों को रिमिक्स करके पेश किया गया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. इसके अलावा रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन की फिल्म में तारीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें- 1200 करोड़ पहुंची धुरंधर 2 की कमाई, पाकिस्तान के लोगों ने आदित्य धर से कर दी 500 करोड़ की डिमांड, बोले- दे दें भाईजान

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Security Guard Sing Song, Nusrat Fateh Ali Khan, Viral Video, Dhurandhar 2 Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com