विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2023

'नाटू नाटू' पर OSCARS 2023 में जूनियर NTR या रामचरण नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस करेंगी परफॉर्म! फैंस ने दिया रिएक्शन

आरआरआर की ऑस्कर 2023 में जीत की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें प्रीति जिंटा, जूनियर एनटीआर और जैकलीन फर्नांडीस की झलक देखने को मिली है. इसके अलावा ऑस्कर में नाटू नाटू पर परफॉर्म करने को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है.

'नाटू नाटू' पर OSCARS 2023 में जूनियर NTR या रामचरण नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस करेंगी परफॉर्म! फैंस ने दिया रिएक्शन
ऑस्कर में परफॉर्म करेंगी ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

ऑस्कर 2023 की चर्चा भारत में जोरों शोरों से है. जहां फैंस एसएस राजामौली की आरआरआर के अवॉर्ड जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं एक नई खबर सामने आई है कि रामचरण और जूनियर एनटीआर के गाने नाटू नाटू पर वह नहीं बल्कि कोई और परफॉर्म करता हुआ नजर आएगा. दरअसल, अमेरिकी एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब, जो झलक दिखला जा सीजन 6 की रनरअप रह चुकी हैं वह इस गाने पर परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी. इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए की है. 

लॉरेन गॉटलिब ने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजिल्स के पॉपुलर हॉलीवुड साइन के साथ पोज देते हुए खुद की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "स्पेशल समाचार!!! मैं ऑस्कर में नाटू नाटू पर परफॉर्म कर रही हूं!!!!!! दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. मुझे शुभकामनाएं दें!!!" एक्ट्रेस की  पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है और उनके परफॉर्मेंस को देखने के लिए अपनी बेसब्री बयां की है. 

इसके अलावा हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने दक्षिण एशियाई उत्कृष्टता का जश्न मनाके हुए प्री-ऑस्कर पार्टी होस्ट की, जिसमें एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी नजर आईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इस खास मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पहली तस्वीर में एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ हैं. दूसरी में जैकलीन फर्नांडीज की एक झलक भी देखने को मिली है. तीसरी तस्वीर में प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ, गुनीत मोंगा के साथ नजर आ रही हैं. 

बता दें, आरआरआर 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है, जो कि 12 मार्च को होने वाला है. वहीं भारत में 13 मार्च की सुबह दिखाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauren Gottlieb, Lauren Gottlieb Natu Natu, Lauren Gottlieb In Oscars, Lauren Gottlieb Dance, Lauren Gottlieb Oscars 2023 Performance, Natu Natu, Natu Natu In Oscars 2023, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Oscars, Oscars 2023, Rrr In Oscars, Natu Natu Singer, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com