विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2024

अनिल कपूर नहीं इस हीरो को मिला था 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का ऑफर, कर दिया था सुपरहिट रोल को रिजेक्ट, चमक गया था अनिल का सितारा

अनिल कपूर की फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर सुपरहिट रही थी और ऑस्कर के लिए गई थी. इस फिल्म ने अनिल कपूर को ग्लोबर स्टार बना दिया था. पर आपको पता है अनिल से पहले ये रोल एक सुपरस्टार को ऑफर हुआ था,

अनिल कपूर नहीं इस हीरो को मिला था 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का ऑफर, कर दिया था सुपरहिट रोल को रिजेक्ट, चमक गया था अनिल का सितारा
अनिल नहीं इस हीरो को ऑफर हुई थी स्लमडॉग मिलियनेयर
नई दिल्ली:

शाहरुख खान के स्टारडम, उनकी पहचान और उनकी शख्सियत पर शक की कोई गुंजाइश नहीं. अपने करियर में उन्होंने ढेरो अवॉर्ड्स जीते हैं. और, इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक खास और अलग पहचान भी बनाई है. वो सही समय पर एक सही फैसला  ले लेते तो शायद उनके करियर में ऐसी फिल्म का नाम भी जुड़ चुका होता जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं. ये फिल्म थी स्लम डॉग मिलेनियर. साल 2009 में आई इस फिल्म ने कामयाबी के जबरदस्त कीर्तिमान रचे और फिल्म के लिए ऑस्कर की झड़ी भी लग गई. इस फिल्म में शो के होस्ट के लिए अनिल कपूर नहीं शाहरुख खान पहली पसंद थे. लेकिन शाहरुख खान ने फिल्म करने से इंकार कर दिया.

शाहरुख खान ने इसलिए नहीं की फिल्म

इस फिल्म में शाहरुख खान को कौन बनेगा करोड़पति नाम के शो का एंकर बनना था. इत्तेफाक से उस वक्त खुद शाहरुख खान कौन बनेगा करोड़पति नाम के शो को टीवी पर होस्ट भी कर रहे थे. मेकर्स को वो फिल्म के लिए सबसे मुफीद च्वाइस लगे. लेकिन फिल्म की पूरी स्टोरी सुनने के बाद शाहरुख खान ने फिल्म करने से ही इंकार कर दिया. और, उसके बाद ये फिल्म अनिल कपूर को ऑफर हुई और उनके नाम ऑस्कर विनिंग  फिल्म  में काम करन का रिकॉर्ड जुड़ गया. असल में फिल्म में एंकर के किरदार को थोड़ा निगेटिव शेड दिया गया. शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि वो एक ऐसे होस्ट का रोल करें और उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया.

फिल्म को मिले इतने ऑस्कर

साल 2009 में आई ये फिल्म एक ऐसे लड़के की  कहानी थी जो गरीब है. उसे कौन बनेगा करोड़पति जैसे  शो में जाने का मौका मिलता है तो वो वहां हर सवाल का सही जवाब देने में कामयाब होता है. शो के एंकर को इस बात पर यकीन नहीं होता और वो उसे पुलिस के हवाले कर देता है. जहां वो लड़का अपनी पूरी कहानी सुनाता है. फिल्म ऑस्कर के लिए दस अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी और 8 ऑस्कर जीतने में कामयाब रही. इसके अलावा फिल्म ने बाफ्टा,  गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड भी जीता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Slumdog Millionaire, Anil Kapoor, Shah Rukh Khan, Slumdog Millionaire Movie Facts, Shah Rukh Khan Rejected Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com