विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2023

बॉलीवुड में आने से पहले हुक्का बार में काम करती थीं नोरा फतेही, खुद को हर दिन कमरे में कर लेती थीं बंद

दिलबर गर्ल ने खुलासा किया है कि उसने अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अजीबोगरीब काम किए और जब वह हुक्का बार में काम कर रही थीं तो उन्होंने अपने डांस में काफी सुधार किया था.

बॉलीवुड में आने से पहले हुक्का बार में काम करती थीं नोरा फतेही, खुद को हर दिन कमरे में कर लेती थीं बंद
बॉलीवुड में आने से पहले हुक्का बार में काम करती थीं नोरा फतेही
नई दिल्ली:

नोरा फतेही बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने बेहतरीन और शानदार डांस से लाखों-करोड़ों दिलों को जीता है. इसी वजह से आज आलम यह है कि नोरा फतेही के चाहने वाले केवल इंडिया में ही नहीं विदेश में भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में अपनी यह जगह बनाने के लिए नोरा फतेही को काफी संघर्ष करना पड़ा था. फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मशहूर डांसर हुक्का बार में काम करती थीं.

यह खुलासा खुद नोरा फतेही ने किया है. उन्होंने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत की. इस दौरान नोरा फतेही ने अपने फिल्मी करियर और संघर्ष को लेकर भी ढेर सारी बातें की. दिलबर गर्ल ने खुलासा किया है कि उसने अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अजीबोगरीब काम किए और जब वह हुक्का बार में काम कर रही थीं तो उन्होंने अपने डांस में काफी सुधार किया था.

नोरा फतेही ने कहा, 'मुझे जो भी मौके मिले हैं, वे आखिरी समय में थे और शुक्र है कि मैं तैयार थी. मैं बाहर नहीं जाती थी और अन्य सभी लड़कियों की तरह ग्रुप बनाकर पार्टी नहीं करती थी और कभी नहीं सोचा की मेरा एक बॉयफ्रेंड होगा. मैं हर दिन खुद को एक कमरे में बंद कर लेती थी भाषा सीखता थी. टीवी देखती थी और अपने कमरे में प्रैक्टिस करती थी. मैंने अपने भाई की शादी, उसके जन्मदिन, सब कुछ मिस किया था. बहुत सारे लोग कहते थे कि आप अगली कैटरीना कैफ की तरह बनना चाहते हैं क्या? एक हुक्का बार में काम करने के बारे में बात करते हुए नोरा फतेही ने कहा है कि वह अपने काम अपने डांस का सम्मान करती थी. इसके अलावा उन्होंने और भी ढेर सारी बातें की हैं. 

मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Belly Dance, Nora Fatehi Hookah Bar Job, Nora Fatehi Song, Nora Fatehi Latest Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com