विज्ञापन

OTT पर आने से पहले विवादों में छाई गांधारी, कहानी चुराने के लगे आरोप, Netflix पर 3 सितंबर को हो रही रिलीज

तापी पन्नू के लीड रोल वाली ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में थी अब रिलीज का वक्त नजदीक आया तो खबर आई कि फिल्म की कहानी असल में किसी और लेखक से चुराई हुई है.

OTT पर आने से पहले विवादों में छाई गांधारी, कहानी चुराने के लगे आरोप, Netflix पर 3 सितंबर को हो रही रिलीज
नेटफ्लिक्स पर आने से पहले मुश्किल में फंसी गांधारी
Social Media
नई दिल्ली:

तापसी पन्नू अस्सी के बाद नेटफ्लिक्स थ्रिलर गांधारी से वापसी की तैयारी में थीं. ये फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है लेकिन इसकी रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म को लेकर विवाद सामने आ गया है. दरअसल फिल्म मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगा है. मतलब यह कि फिल्म दर्शकों के सामने आने से पहले विवादों के चंगुल में फंस गई है. लेखक कल्याण बांदी का दावा है कि यह फिल्म उस कहानी से मिलती-जुलती है जिसे उन्होंने 2019 में लिखा और रजिस्टर कराया था. हालांकि फिल्म मेकर्स ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह फिल्म कनिका ढिल्लों ने लिखी है और एक असल कहानी है.

चोरी की है गांधारी की कहानी?

'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक IIT मद्रास के पूर्व छात्र और सेंट्रल GST और कस्टम्स विभाग में इंस्पेक्टर के तौर पर काम करने वाले कल्याण बांदी का दावा है कि उन्होंने 2019 में 'गांधारी' नाम की एक कहानी लिखी थी. उनका कहना है कि यह कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने बच्चे को बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह से बचाने की कोशिश में एक उग्र, लगभग देवी जैसी शख्सियत में बदल जाती है.

कल्याण का दावा है कि उन्होंने 2019 में मोनिका शेरगिल को यह कहानी सुनाई थी, जो उस समय 'वूट' (Voot) से जुड़ी थीं और अब नेटफ्लिक्स में वाइस प्रेसिडेंट हैं. उनका कहना है कि उन्होंने पहले उनसे लिंक्डइन पर कॉन्टैक्ट किया और बाद में आठ पेज की कहानी के साथ दो पेज का सिनॉप्सिस भी भेजा. उनके मुताबिक उनके मैटीरियल को एक्सेप्ट किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि उस समय यह कॉन्सेप्ट कंपनी की कमीशनिंग लिस्ट में फिट नहीं बैठता था.

उनका कहना है कि इसके बाद उन्होंने 'स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन' में कहानी को रजिस्टर कराया और उस पर काम जारी रखा. 2023 में कल्याण ने 'बावेजा स्टूडियोज' से संपर्क किया जहां कथित तौर पर इस प्रोजेक्ट को लेकर कई महीनों तक बातचीत चली. उनका यह भी कहना है कि उन्होंने 'जियो-हॉटस्टार' (JioHotstar) को भी यह कॉन्सेप्ट सौंपा था.

नेटफ्लिक्स की अनाउंसमेंट पर सवाल क्यों उठे?

कल्याण ने कहा कि विवाद तब शुरू हुआ जब नेटफ्लिक्स ने 'गांधारी' की अनाउंसमेंट की. फिल्म के टाइटल ने उनका ध्यान खींचा और उन्होंने दावा किया कि इसके बाद उन्होंने आने वाली फिल्म की तुलना उस कहानी से करना शुरू कर दिया जो उन्होंने कई साल पहले लिखी थी. उन्होंने कहा कि समानताएं, खासकर टाइटल को देखकर, उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या उनके कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल किया गया है. टाइटल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सिर्फ मैं ही टाइटल को कॉन्सेप्ट से जोड़ सकता हूं क्योंकि यह मेरी क्रिएटिविटी थी. इसका क्रेडिट कनिका ढिल्लों को कैसे दिया जा सकता है?"

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस अनाउंसमेंट का असर प्रोडक्शन हाउस के साथ चल रही उनकी बातचीत पर पड़ा और उन्हें प्रोफेशनल और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. सितंबर 2025 में, उन्होंने मुआवजे के तौर पर लगभग 40 लाख रुपये और अपने काम का क्रेडिट पाने के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा. लेकिन उनके मुताबिक, असल मकसद पैसे पाना नहीं था. उन्होंने कहा, "मुझे पैसे भी नहीं चाहिए. बस 'थैंक यू' कह दें और मान लें कि यह मेरा आइडिया था. अगर वे मुझे यह साबित कर दें कि यह मेरी कहानी नहीं है, तो मुझे बहुत खुशी होगी."

उन्होंने आगे कहा कि उनके कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला और मामला कभी कोर्ट तक नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि मामले को आगे बढ़ाने का मतलब होता एक लंबी कानूनी लड़ाई में काफी पैसे खर्च करना, जो एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर उनके बस की बात नहीं थी. आखिरकार उन्होंने मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया.

'गांधारी' के मेकर्स ने चोरी के आरोपों को नकारा

कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस 'कथा पिक्चर्स' ने बांदी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है. मेकर्स ने फिर से कहा है कि 'गांधारी' एक ओरिजिनल कहानी है और लोगों से अपील की है कि वे इन दावों को सच न मानें.

यह भी पढ़ें: 32 पुरानी फिल्म दोबारा हुई रिलीज, 4 दिन में थियेटर्स से बाहर, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं हाई क्वालिटी बनी वजह

अपने आधिकारिक बयान में प्रोडक्शन हाउस ने कहा: "हमारा ध्यान सोशल मीडिया और कुछ पब्लिकेशन में फैल रहे उन आरोपों की तरफ गया है जिनमें कहा गया है कि हमारी आने वाली फिल्म 'गांधारी' किसी और व्यक्ति के कॉन्सेप्ट की नकल करती है और उसी व्यक्ति के टाइटल का इस्तेमाल करती है. ये आरोप झूठे हैं और हम साफ तौर पर इनका खंडन करते हैं. 'गांधारी' एक ओरिजिनल वर्क है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है और 'कथा पिक्चर्स' ने इसे डेवलप किया है. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों का अपना काम है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gandhari, Taapsse Pannu, Netflix, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com