विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

Neha Kakkar ने हनी सिंह के गाने पर यूं मचाया धमाल, धमाकेदार Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. उनके इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

Neha Kakkar ने हनी सिंह के गाने पर यूं मचाया धमाल, धमाकेदार Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने मचाई धूम
  • नेहा कक्कड़ ने मचाया धमाल
  • हनी सिंह के गाने पर यूं मचाई धूम
  • खूब देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हमेशा अपने स्टेज परफॉर्मेंस से धमाल मचाती हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के गाने पर धूम मचा रही है. इस दौरान उनके स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे. नेहा कक्कड़ अपने यूनिक स्टाइल में गाना गाने के लिए जानी जाती हैं. इस वीडियो में भी उन्होंने ऐसा ही किया है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) के इस वीडियो को उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं.

विराट कोहली की तूफानी पारी पर आया अमिताभ बच्चन का जोरदार रिएक्शन, बोले-WI का चेहरा देख...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सिंगिंग के अलावा डांस और कॉमेडी के लिए भी जानी जाती हैं. वो अकसर अपने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. नेहा कक्कड़ हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में पहुंची थीं. नेहा कक्कड़ के साथ उनकी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी इस शो में पहुंचे थे. इस दौरान शो पर खूब मस्ती हुई थी. 

सपना चौधरी ने 'घूंघट 3' सॉन्ग पर यूं मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा डांस Video

बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Latest Video, Neha Kakkar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com