विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2020

नेहा कक्कड़ पर 'बाबू शोना' को लेकर बना मीम तो बॉलीवुड सिंगर ने यूं दिया करारा जवाब

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) पर हाल ही में बाबू शोना को लेकर मीम बनना शुरू हो गए, जिसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने भी करारा जवाब दिया है.

नेहा कक्कड़ पर 'बाबू शोना' को लेकर बना मीम तो बॉलीवुड सिंगर ने यूं दिया करारा जवाब
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने मीम बनाने वालों को दिया करारा जवाब
  • नेहा कक्कड़ पर 'बाबू शोना' करने को लेकर बना मीम
  • बॉलीवुड सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर दिया जवाब
  • नेहा कक्कड़ ने कहा कि किसी का दिल मत दुखाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गानों के लिए खूब जानी जाती हैं. अपने गानों से इतर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं. नेहा कक्कड़ पर हाल ही में बाबू शोना को लेकर मीम बनना शुरू हो गए, जिसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने भी करारा जवाब दिया है. नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीम बनाने वालों को जबरदस्त जवाब दिया. अपनी स्टोरी में उन्होंने कहा कि मीम केवल फेमस लोगों के ही बनते हैं और मैं ऐसे क्षेत्र में हूं, जहां मुझे नाम और शोहरत मिली है तो इसलिए मुझे यह सब स्वीकार करना पड़ेगा.

mtnhj57

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से खुद पर बना मीम भी साझा किया. उस मीम में लिखा था, "ये है मेरी बेटी नेहा, जो फोन में किसकी फोटो है ये बताया नहीं जाता और बाबू शोना करती है इंस्टाग्राम पर." इस मीम पर जवाब देते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "मैं यहां काफी क्यूट लग रही हूं. लेकिन कोई इन लोगों को समझाओ कि अब नहीं करूंगी बाबू शोना तो कब करूंगी." इसके अलावा भी नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर मीम बनाने वालों को जवाब दिया, साथ ही फैंस को भी उन्होंने इन बातों पर नाराज न होने की सलाह दी. 

004rtth
imsf9gro

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी स्टोरी में लिखा, "सभी मीम एकाउंट के लिए. मैं खुद पर बने मीम काफी दिनों से देख रही हूं तो इसलिए आज मैं कुछ कहना चाहती हूं. उन लोगों से अनुरोध है जो मीम देखने के बाद नाराज हो जाते हैं. कृप्या उन लोगों को बुरा भला न कहें. हर किसी की जिंदगी में कोई जॉब होती है जिसे करने से वह पूरा महसूस करते हैं. अगर मीम बनाना उनका काम है और मीम बनाने से उन्हें खुशी मिलती है तो उन्हें यह करने दें. और मीम बनते ही मशहूर लोगों के हैं. इसलिए मैं ऐसे क्षेत्र में हूं, जहां मुझे शोहरत मिली है. मैं इन सभी चीजों को स्वीकार करती हूं और उन्हें खुश होने देती हूं. आप लोग खुश रहें, बस किसी का दिल मत दुखाना यार."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar On Meme, Neha Kakkar Epic Reply To Memers, Neha Kakkar Epic Reply On Babu Shona Meme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com