विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी संग शेयर की फोटो, तो फैन्स ने पूछा- कैट की शादी में छेना है या गुलाब जामुन

नेहा धूपिया ने अपने पति अंगद बेदी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी संग शेयर की फोटो, तो फैन्स ने पूछा- कैट की शादी में छेना है या गुलाब जामुन
नेहा धूपिया ने शेयर कीं फोटोज
नई दिल्ली:

नेहा धूपिया बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं. हालांकि मां बनने के बाद नेहा फिल्मों में तो ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहती हैं. नेहा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर कर फैन्स को उन्हें मिस करने का एक भी मौका नहीं देतीं. इसी क्रम में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि अब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में नेहा पति अंगद बेदी के साथ पार्टी करते नजर आ रही हैं.   

नेहा ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए यह बताया है कि कैसे बच्चों के आने से उनकी जिंदगी बदल गई है. नेहा ने लिखा है कि अब वे पार्टी करना भूल गई हैं. नेहा तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन देती हैं, “नींद से कोसों दूर नए-नए पेरेंट्स पार्टी करने जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे यह 90 का दशक है. चीजें जो हम भूल गए हैं 1. पार्टी कैसे करें 2. पार्टी कैसे करें 3. पार्टी कैसे करें”. नेहा की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग तो कैटरीना और विक्की की शादी पर भी चुटकी लेने से बाज नहीं आ रहे.

एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लेकिन आप पार्टी के लिए ड्रेस करना नहीं भूलीं', तो वहीं एक और यूजर ने उनसे मजाक करते हुए पूछ लिया है कि कैट की शादी में छेना है या गुलाब जामुन. गौरतलब है कि इस समय नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ कैटरीना और विक्की की शादी के लिए राजस्थान में मौजूद हैं.

ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के वेन्यू का रात में कुछ ऐसा होता है शानदार नजारा

   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia, Neha Dhupia Photo, Neha Dhupia Latest Photo, Neha Dhupia Angad Bedi, Neha Dhupia Instagram, Neha Dhupia Party Photos, Neha Dhupia In Katrina Kaif Wedding, Angad Bedi, Angad Bedi Photos, Neha Dhupia Wikipedia, Neha Dhupia Vickat Wedding, Angad Bedi Instagram, Katrina Vicky Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com