- नीतू कपूर ने शेयर किया था वीडियो
- कोरोना टेस्ट करवाते हुए आई थीं नजर
- नीतू कपूर ने रिमूव करवाया वीडियो
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग शुरू कर दी है. नीतू कपूर ने फिल्म के सेट से कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कोरोना वायरस को देखते हुए पूरी एहतियात बरती जा रही है. इसी के साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor Corona Test) ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया जा रहा था. कोरोना वायरस टेस्ट के लिए उनके नाक और मुंह से स्वैब लिए जा रहे थे. लेकिन जिस तरह से सैम्पल लिए जा रहे थे, उस तरीके को लेकर फैन्स के रिएक्शन आ रहे थे और वह इसे गलत बता रहे थे. इंस्टाग्राम पर इस टेस्ट को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आने के बाद नीतू कपूर ने इसे अपने पेज से रिमूव कर दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जिस तरह से नीतू कपूर का सैम्पल लिया गया था, वह तरीका फैन्स के गले नहीं उतरा. एक फैन ने हैरत जताते हुए लिखा, 'यह कोविड टेस्ट नहीं है!!! स्वैब को नाक के अंदर काफी आगे तक जाना होता है और उन्हें इसे 30 सेकंड तक अंदर रोटेट करना चाहिए!!! जाहिर है यह नेगेटिव ही आएगा.' वहीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के इस टेस्ट को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'नीतूजी, आपका स्वैब ठीक से नहीं लिया गया है, स्वैग को अंदर तक जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने ऊपर से ही इसे लिया. यह गलत है.' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह कोई कोविड टेस्ट थोडे है.' एक यूजर ने इसे फॉर्मैलिटी मात्र बताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं