विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया ट्वीट, कॉल रिकॉर्ड मामले में कही ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करके मौजूदा हालात को साफ करने की कोशिश की है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया ट्वीट, कॉल रिकॉर्ड मामले में कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी
  • नवाजुद्दीन ने किया ट्वीट
  • मीडिया में चल रही खबरों पर हुए निराश
  • कहा- मीडिया बेवजह उठा रहा सवाल
नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करके मौजूदा हालात को साफ करने की कोशिश की है. इन दिनों मीडिया में रिपोर्टें चल रही हैं कि पुलिस ने शुक्रवार को कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) घोटाला मामले में जांच के सिलसिले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और एक वकील को समन जारी किया है. लेकिन नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर अपनी बिटिया के स्कूल प्रोजेक्ट को तैयार करवाते हुए पोस्ट डाली है और लिखा है कि वे बिटिया के साथ उसका प्रोजेक्ट बनाने में व्यस्त हैं और कुछ लोग बेवजह के आरोप लगा रहे हैं.

ठाणे सीडीआर मामला: पुलिस ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जारी किया समन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्वीट कर लिखा हैः “कल शाम, मैं स्कूल प्रोजेक्ट बनाने में अपनी बेटी की मदद कर रहा था. यह प्रोजेक्ट हाइड्रोइलक्ट्रिक पॉवर जनरेटर का था और आज सुबह ही प्रोजेक्ट एग्जिबिशन के लिए उसके स्कूल भी गया था. मैं इस बात से हैरान हूं कि मीडिया मुझे लेकर कुछ बेवजह के सवाल उठा रहा है.”
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बताया, 'ठाकरे' के लिए नवाजुद्दीन पहली पसंद क्यों

हालांकि मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) घोटाला मामले में जांच के सिलसिले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और एक वकील को समन जारी किया है. इस मामले का खुलासा जनवरी में हुआ था. पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक त्रिमुखी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ ने पुलिस को बताया था कि एक वकील ने निजी जासूसों से अभिनेता की पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड प्राप्त किए थे जिसके बाद तीनों को समन जारी किया गया.

VIDEO: 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के कलाकारों से खास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, CDR Case Allegation, CDR Case, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com