विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2018

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला IIFA पुरस्कार, श्रीदेवी को किया समर्पित

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (IIFA) पुरस्कार समारोह में 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला IIFA पुरस्कार, श्रीदेवी को किया समर्पित
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रखा
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला अवार्ड
  • 'मॉम' के लिए मिला है पुरस्कार
  • 'मॉम' में श्रीदेवी थीं लीड रोल में
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (IIFA) पुरस्कार समारोह में 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना पुरस्कार फिल्म में उनकी सह-कलाकार रहीं दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को समर्पित किया. श्रीदेवी को इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है. नवाजुद्दीन ने ट्वीट किया, "मुझे बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ काम करने का एक मात्र मौका मिला था और मैं अपना पुरस्कार उन्हें समर्पित करता हूं."

खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष' में काजल राघवानी के बिंदास तेवर, अपनाएंगी मंदाकिनी वाला अंदाज
 

Video: बिना प्रैक्टिस के स्टेज पर उतरीं टीवी एक्ट्रेस, हुई ऐसी फजीहत की रोक न पाएंगे हंसी!

रवि उद्यावर निर्देशित फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी ने अपनी सौतेली बेटी का बदला लेने वाली मां का किरदार निभाया था. उनकी सौतेली बेटी के रोल में पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली था.  नवाजुद्दीन ने उनकी सहायता करने वाले एक जासूस का किरदार निभाया था, और उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था. वे पुरानी दिल्ली के एक बहुत ही जबरदस्त जासूस के रोल में थे. 

Video: बिना प्रैक्टिस के स्टेज पर उतरीं टीवी एक्ट्रेस, हुई ऐसी फजीहत की रोक न पाएंगे हंसी!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सदाबहार अभिनेत्री रेखा से पुरस्कार लिया और रेखा के बारे में नवाज ने कहा, "रेखा जी, आपने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया, आपसे पुरस्कार लेना सम्मान की बात है." श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने श्रीदेवी का पुरस्कार ग्रहण किया. भावुक हुए बोनी ने यह पुरस्कार 'मॉम' की टीम को समर्पित कर दिया. श्रीदेवी का इसी वर्ष दुबई में असामयिक निधन हो गया था. आइफा पुरस्कार समारोह में श्रीदेवी, अभिनेता विनोद खन्ना और शशि कपूर को याद किया गया.

(इनपुटः IANS)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Iifa Awards, Sridevi Mom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com