विज्ञापन

इस फिल्म के लिए सचमुच आग में जल गए थे नाना पाटेकर, 60 दिन तक अस्पताल में रहे थे भर्ती, एक साल तक नहीं आए थे कैमरे के सामने

बॉलीवुड के नामी एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म ‘परिंदा’ का वो मशहूर फायर सीन आज भी लोगों को याद है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि स्क्रीन पर दिख रही वो भयावह आग और चीखें पूरी तरह असली थीं. नाना पाटेकर सचमुच जल गए थे.

इस फिल्म के लिए सचमुच आग में जल गए थे नाना पाटेकर, 60 दिन तक अस्पताल में रहे थे भर्ती, एक साल तक नहीं आए थे कैमरे के सामने
इस फिल्म के लिए सचमुच आग में जल गए थे नाना पाटेकर, 60 दिन तक अस्पताल में रहे थे भर्ती
NDTV

बॉलीवुड के नामी एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म ‘परिंदा' का वो मशहूर फायर सीन आज भी लोगों को याद है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि स्क्रीन पर दिख रही वो भयावह आग और चीखें पूरी तरह असली थीं. नाना पाटेकर सचमुच जल गए थे. 1989 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा' में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया था. क्लाइमैक्स में उनका किरदार आग की लपटों में घिर जाता है. उस समय कंप्यूटर से बनाई गई आग का कोई सिस्टम नहीं था. इसलिए सेट पर असली आग लगाई गई थी. रबर सॉल्यूशन से आग जलाई गई, जो तेजी से फैल गई.

आग हुई बेकाबू

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने खुद बताया है कि नाना पाटेकर ने फायर सूट पहनने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि सूट पहनने से उनकी एक्टिंग खराब हो जाएगी. विधु विनोद चोपड़ा ने साफ कहा कि बिना सूट के शूटिंग नहीं होगी. नाना ने ऊपर का हिस्सा तो पहन लिया, लेकिन नीचे का हिस्सा नहीं पहना. शूटिंग के दौरान आग बेकाबू हो गई और नाना सचमुच जलने लगे.

60 दिन तक अस्पताल में रहे नाना

नाना पाटेकर ने बाद में इंटरव्यू में इस घटना को याद करते हुए कहा कि वो सीन जिसमें वे आग से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं, उसमें वे सच में जल रहे थे. उनकी त्वचा छिल गई, दाढ़ी, मूंछें, भौहें और पलकें पूरी तरह जल गईं. वे 60 दिन अस्पताल में भर्ती रहे और करीब एक साल तक कैमरे के सामने नहीं आ सके. छह महीने तक वे पूर्ण आराम पर रहे.

नाना ने साफ कहा कि ये कोई जानबूझकर लिया गया जोखिम नहीं था. ये एक दुर्घटना थी. पहले टेक में कम आग लगाई गई थी, दूसरे में ज्यादा. आग बहुत तेज हो गई और कुछ ही सेकंड में नुकसान हो गया.

यह भी पढ़ें | इस हॉरर मूवी में आखिरी बार नजर आएंगे नाना पाटेकर, जानिए किस दिन होगी रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Parinda, Parinda 1989, Parinda Movie, Nana Patekar All Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com