विज्ञापन

नागबंधम के पहले गाना नमो रे को देख भगवान नारायण की भक्ति में हो जाएंगे लीन, इस दिन आएगा 1000 डांसर्स के साथ शूट 

Nagabandham first song ‘नागबंधम’ का फर्स्ट गाना ‘नमो रे’ 15 मार्च को आने वाला है, जिसमें 1000 डांसर्स रचेंगे भगवान नारायण की भक्ति का भव्य नजारा.

नागबंधम के पहले गाना नमो रे को देख भगवान नारायण की भक्ति में हो जाएंगे लीन, इस दिन आएगा 1000 डांसर्स के साथ शूट 
नागबंधम का पहला गाना नमो रे 15 मार्च को होगा रिलीज
नई दिल्ली:

पैन-इंडिया अपकमिंग फिल्म 'नागबंधम' अपने प्रोडक्शन के साथ सिनेमा की दुनिया में हलचल मचा रही है. अभिषेक नामा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी द्वारा NIK स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नए बेंचमार्क सेट करेगी और बड़े पैमाने पर दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी. 'नागबंधम' अपने पहले सिंगल "नमो रे" के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है, जो 15 मार्च को सुबह 11:11 बजे रिलीज होगा. यह खास गाना भगवान नारायण को अर्पित है और फिल्म के गहरे आध्यात्मिक विषयों को दर्शाता है. 

1000 डांसर्स के साथ शूट हुआ नागबंधम का पहला गाना 

"नमो रे" की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल 1,000 डांसर्स हैं, जो एक साथ मिलकर एक शानदार कोरियोग्राफी पेश करेंगे. यह परफॉरमेंस भारतीय डांस फॉर्म्स की विविधता और एकता की एक खूबसूरत झलक दिखाएगी. मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और सृष्टि वर्मा द्वारा तैयार किया गया यह ग्रैंड सीक्वेंस दर्शकों के लिए एक कभी न भूलने वाला विजुअल एक्सपीरियंस होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Nagabandham teaser: महाशिवरात्रि पर आया नागबंधम का टीजर, शिव अवतार में सुपरस्टार का अलग अवतार, फैंस बोले- माइंड ब्लोइंग

नागबंधम के नमो रे गाने के बारे में 

"नमो रे" का संगीत प्रतिभाशाली जोड़ी जुनैद कुमार और अभय ने तैयार किया है, जो एक ऐसा जादुई माहौल बनाता है जिसमें भक्ति का अहसास रसा-बसा है. बोलों की बात करें तो, विमल कश्यप ने प्रेरणादायक शब्द लिखे हैं जो गाने के आध्यात्मिक सार को बखूबी दर्शाते हैं. वहीं, सम्मानित गायिका मायस्मी बोस ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से इस गाने में जान फूंक दी है. पर्दे के पीछे, 'नागबंधम' को एक बेहद टैलेंटेड क्रू का साथ मिला है, जिसमें बतौर सिनेमैटोग्राफर सुंदर राजन एस और एडिटर आरसी प्राणा शामिल हैं, जो फिल्म की सिनेमैटिक आर्ट पर बारीकी से काम कर रहे हैं. अशोक कुमार प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और कहानी के लिए एक बेहद खूबसूरत दुनिया तैयार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- साउथ की फिल्म नागबंधम की पहली झलक रिलीज, कर्ण को मगरमच्छ के जबड़े को चीरता देख फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagabandham, Nagabandham Song, Namo Re
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com