विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2022

Mukesh Ambani के पोते पृथ्वी मॉम श्लोका के साथ हुए स्पॉट, देखें PHOTOS

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी आज मुंबई में मॉम श्लोका अंबानी के साथ स्पॉट हुए. पृथ्वी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के बेटे हैं.

Mukesh Ambani के पोते पृथ्वी मॉम श्लोका के साथ हुए स्पॉट, देखें PHOTOS
मॉम श्लोका के साथ पृथ्वी अंबानी
नई दिल्ली:

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी आज मुंबई में मॉम श्लोका अंबानी के साथ स्पॉट हुए. पृथ्वी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के बेटे हैं. आकाश की 2019 में श्लोका के साथ शादी हुई थी. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पृथ्वी मम्मी श्लोका की गोद में हैं, और ऐसा लग रहा है कि वह उसे स्कूल से लेकर आ रही हैं. इस तरह यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और इस पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं. अंबानी परिवार के इस सबसे छोटे सदस्य की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है.

0cfd9pog

बता दें कि पृथ्वी को प्रिंस ऑफ इंडिया भी प्यार से कहा जाता है. पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ है. आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी. इस शादी की दुनियाभर में काफी चर्चा रही थी. यही नहीं, शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का भी जमावड़ा लगा था.

जन्म की घोषणा करते हुए एक बयान में अंबानी परिवार ने कहा था, 'भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए. नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं. उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया...नए सदस्य के आगमन ने पूरे मेहता और अंबानी परिवारों को अपार खुशी दी है.'
 

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे कई बॉलीवुड सितारे, नोरा फतेही और जाह्नवी कपूर का दिखा अलग अंदाज

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prithvi Ambani, Mukesh Ambani, Mukesh Ambani Grandson, Prithvi Ambani Parents, Shloka Ambani, Akash Ambani, Ambani Family. Ambani Family Grandson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com