विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2024

मदर इंडिया के प्रीमियर का 67 साल पुराना वीडियो आया सामने, नरगिस दत्त से लेकर किशोर कुमार तक कुछ यूं पहुंचे थे सितारे

1957 में एक फिल्म आई थी- मदर इंडिया, जिसने कामयाबी के सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए थे. इस फिल्म का प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की. हम आपके लिए मदर इंडिया फिल्म के प्रीमियर का वीडियो लेकर आए हैं.

मदर इंडिया के प्रीमियर का 67 साल पुराना वीडियो आया सामने, नरगिस दत्त से लेकर किशोर कुमार तक कुछ यूं पहुंचे थे सितारे
1957 में हुआ था मदर इंडिया फिल्म का प्रीमियर
Instagram@iifa
नई दिल्ली:

1957 में एक फिल्म आई थी- मदर इंडिया, जिसने कामयाबी के सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए थे. यह फिल्म महबूब खान के निर्देशन में बनी थी, जिसमें नर्गिस दत्त, सुनील दत्त, राज कुमार और राजेंद्र कुमार जैसे सितारे नजर आए थे. इस फिल्म में नर्गिस दत्त ने जवानी में दो बड़े बच्चों की मां का रोल प्ले किया था. जब यह फिल्म रिलीज हुई तो देश के साथ इसे विदेशों में भी खूब पसंद किया गया. 1940 में रिलीज हुई औरत फिल्म के इस रीमेक को दुनियाभर में बहुत पसंद किया गया.

इस फिल्म का प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की. ऐसे में हम आपके लिए बड़ी मुश्किल से ढूंढकर मदर इंडिया फिल्म के प्रीमियर का वीडियो लेकर आए हैं. आपने शायद ही कभी पहले ये वीडियो देखा होगा. आईफा के पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मदर इंडिया के प्रीमियर में लिबर्टी सिनेमा पर सितारों का मेला लग गया है और एक-एक करके सितारे पहुंच रहे  हैं. वीडियो में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, नादिया, राजेंद्र कुमार, बेबी नाज, महबूब खान, राज कुमार, दिलीप कुमार, लता मंगेशकर, नर्गिस दत्त, निम्मी, गुरु दत्त और शम्मी कपूर जैसे कई सितारों को प्रीमियर अटेंड करते हुए देखा जा सकता है. 

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'ओल्ड हमेशा गोल्ड होता है'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'वीडियो देख कर दिल गदगद हो गया'. तो एक और यूजर लिखते हैं, 'इस तरह के वीडियोज कम ही देखने को मिलते हैं. थैंक यू'. आपको बता दें कि 'मदर इंडिया' की कहानी गरीबी से जूझ रही एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति की अनुपस्थिति में अपने बेटों को पालने और सभी बाधाओं से जूझते हुए जीवनयापन करने के लिए संघर्ष करती है. इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother India 1957, Mother India Film, Premiere Party Of Mother India 1957, Nargis Dutt, Sunil Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com