मलयालम फिल्म ‘मार्को' (Marco) जिसकी तुलना दर्शक किल और एनिमल जैसी फिल्म वायलेंट फिल्म से करते दिख रहे हैं. वह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. 17 दिन पहले 20 दिसंबर को आई मार्को ने 50 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया है. जबकि फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का बताया जा रहा है. इसी बीच मार्को में विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर कबीर दुहान सिंह ने कहा कि फिल्म में खतरनाक किरदार साइरस की भूमिका निभाने से उन पर गहरा असर पड़ा और इस मुश्किल बदलाव के दौरान ध्यान और योग उनका सहारा बना.
अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि साइरस की भूमिका ने उन्हें मानसिक रूप से कैसे प्रभावित किया. इस बारे में बात करते हुए कबीर ने कहा, “मार्को के लिए मुझे जो पहचान मिली है, उसका मुझे लंबे समय से इंतजार था और इसे मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने अभिनेता के रूप में मेरी पहचान को और मजबूत किया.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा कि साइरस की भूमिका निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और पहले निभाए गए किसी भी डार्क किरदार से एकदम अलग था. फिल्म के एक सीन के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “फिल्म के एक सीन ने मुझे मेरी सीमाओं से परे धकेल दिया. सीन में एक गर्भवती महिला की हत्या भी शामिल है. यह किरदार यकीनन भारतीय सिनेमा का सबसे क्रूर खलनायक है और इसे जीवंत करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. यह सिर्फ स्विच ऑन और ऑफ करने का मामला नहीं था; इस कठिन परिवर्तन के दौरान ध्यान मेरा सहारा बना रहा."
Marco Box Office
मार्को के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 17 दिनों में फिल्म ने भारत में 51.75 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जिसमें मलयालम में 39.52 करोड़, हिंदी में 8.48 करोड़, तेलुगू में 3.05 करोड़ और तमिल में 0.7 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60 से 70 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है.
एक्शन थ्रिलर ‘मार्को' की बात करें तो इसे हनीफ अदेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सिद्दीकी, जगदीश, अभिमन्यु एस थिलकन, एनसन पॉल और युक्ति थरेजा सहायक भूमिका में हैं. ‘मार्को' केरल के सबसे प्रसिद्ध सोने के व्यापार करने वाले परिवारों में से एक, अडट्टू की कहानी है. एक घटना अडट्टू परिवार को हिला देती है. परिवार का मुखिया जॉर्ज सच्चाई को उजागर करने और जिम्मेदार लोगों को खोजने के लिए निकल पड़ता है. उसी समय उसका छोटा भाई, मार्को भी उसी खोज पर निकलता है, लेकिन उसका रास्ता अलग रहता है.
एक्टर कबीर दुहान सिंह की बात करें तो वह हिंदी के साथ ही तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. कबीर ने 2015 में तेलुगु फिल्म 'जिल' से शुरुआत करने के बाद खलनायक के रूप में पहचान बनाई थी. खलनायक के रूप में उनकी उल्लेखनीय प्रस्तुतियों में से एक 2016 की फिल्म सरदार गब्बर सिंह में भी है. उन्होंने 2020 में बॉलीवुड फिल्म ‘खाली पीली' में भी काम किया. मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म में ईशान खट्टर, अनन्या पांडे और जयदीप अहलावत अहम भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं