वेलेंटाइन डे पर आपके पास सिनेमाघरों और ओटीटी पर देखने के लिए कई रोमांटिक फिल्में और वेब सीरीज मिल जाएंगी. लेकिन अब आप रोमांस के फैन नहीं हैं तो एक्शन और वॉयलेंट फिल्मों का भी ऑप्शन आपके लिए ओटीटी पर मौजूद है. दरअसल, ओटीटी पर 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने वाली वॉयलेंट फिल्म दस्तक दे चुकी है, जिसने ना केवल दर्शकों को चौंका दिया था. बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बजट से दोगुनी कमाई अपने नाम की थी. हम बात कर रहे हैं साउथ की मार्को की.
मार्को- ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को Sony LIV पर रिलीज होगी, इसमें उन्नी मुकुन्दं, मारको का किरदार निभा रहे हैं, इसी के साथ कबीर दुहन सिंह, युक्ति थरेजा, जगदीश, और रियाज खान जैसे एक्टर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म में मारको जूनियर अपने भाई के कातिलों से बदला लेने अंडरवर्ल्ड में कदम रखता है, जहां उसकी मुलाकात खतरनाक लोगों से हो जाती है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बजट 30 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस में 51 करोड़ कमाए थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Dhoom Dham- इसके अलावा यामी गौतम की रोमांच से भरी एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम धाम 14 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जिसमें यामी गौतम प्रतीक गांधी के साथ नजर आ रही हैं. इसकी कहानी दो शादी शुदा कपल की है जो मिस्ट्रियस मेन चार्ली को ढूंढ़ने एक रोमांचक सफर पर निकलते हैं.
ओटीटी पर आने वाली कुछ अन्य फिल्में---
प्यार टेस्टिंग- इस फिल्म में ध्रुव और अमृता की अपनी कम्पेटिबिलिटी देखने के लिए बिना शादी किए एक छत के नीचे रहने का फेसला करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पारिवारिक और सामाजिक मुश्किलों का सामना करना पढ़ता है. इस फिल्म में सत्यजीत दुबे और प्लबिता बोरठाकुर मुख्य किरदार निभा रहे हैं. आप इसे 14 फरवरी 2025 को ZEE5 प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी- रोमांटिक ड्रामा के साथ ये फिल्म 11 फरवरी 2025 को Disney+hotstar पर रिलीज हुई. इस फिल्म में कावेरी कपूर, वर्धन पुरी, निशा आलिया, अतुल शर्मा और सिंडी बमराह मुख्य किरदारों की भूमिका निभा रहे हैं.
काढालिक्का निरमिलै- फेमस तेलुगु एक्टर जयम रवि और निथ्या मेनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 11 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसकी कहानी श्रिया चंद्रमोहन की है जो एक खुशहाल फैमिली चाहती है लेकिन किस्मत उसे ऐसे शख्स से मिलाती है जिसकी शादी और परिवार में कोई दिलचस्पी नहीं होती.
माय फॉल्ट- ये स्पेनिश की फेमस फिल्म 'माय फॉल्ट' का रीमेक है, इसके मुख्य किरदार आशा बैंक्स, मत्थूस ब्रूम, एमेलिया केनवर्थी और जैसन फ्लेमिंग है, ये फोर्बिडन रोमांस ड्रामा 13 फरवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.
द विचर: साईरन ऑफ द डीप- 11 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली एनिमेटेड फेंटसी फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है. इस फिल्म में डॉग कॉकले, आन्या चलोत्रा, क्रिस्टीना रैन, एमिली कैरी, ब्रिटनी इशिबाशी मुख्य किरदार निभा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं