विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

मोनालिसा ने एयरपोर्ट पर स्टार्स की तरह दिए पोज, पहली बार दिखा ऐसा कॉन्फिडेंस, लोग बोले- ये तो दीपिका, कैट से भी आगे है

पॉपुलर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कजरारे नैन वाली वायरल गर्ल कढ़ाईदार नीले सूट में दिख रही हैं. इस वीडियो में वे किसी बड़ी एक्ट्रेस की तरह पोज देती दिख रही हैं.

मोनालिसा ने एयरपोर्ट पर स्टार्स की तरह दिए पोज, पहली बार दिखा ऐसा कॉन्फिडेंस, लोग बोले- ये तो दीपिका, कैट से भी आगे है
पैप्स के कैमरों में कैद हुईं मोनालिसा, खूबसूरती देख फैंस फिदा
नई दिल्ली:

मौजूदा साल में प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले से वायरल हुई माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अब धीरे-धीरे स्टार बनती जा रही हैं. महाकुंभ में मोनालिसा को देखने के लिए संगम में डुबकी लगाने आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई थी. आलम कुछ ऐसा हो गया था कि मोनालिसा को उन्हें देखने वाली भीड़ ने इतना घेर लिया था कि उन्हें मेला समाप्त होने से पहले ही काम छोड़कर अपने घर भागना पड़ा था. इसी दौरान मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर मिला और फिर कुछ दिनों बाद उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के यौन शोषण के आरोप गिरफ्तारी की खबर आ गई. अब एक बार फिर मोनालिस पैप्स के कैमरों में कैद हुई हैं.
 
पैप्स के कैमरों में मोनालिसा 


पॉपुलर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कजरारे नैन वाली वायरल गर्ल कढ़ाईदार नीले सूट में दिख रही हैं. मोनालिसा के चेहरे पर मिनिमल मेकअप है. वहीं, वायरल गर्ल अपने लुक को गले में सफेद मोती की माला और कानों में मोती वाले लॉन्ग इयरिंग्स से पूरा किया है. इस देसी लुक में मोनालिसा की खूबसूरती खिल रही है और उन्हें देख उनके फैंस उनपर लट्टू हो गए हैं. जब पैप्स ने पूछा कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं, तो मोनालिसा ने बॉलीवुड की लेडी दबंग सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिया और फिर कार में बैठकर चली गईं.
 

मोनालिसा को देख फैंस खुश 

मोनालिसा को देखने के बाद अब इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मोनालिसा को देख एक यूजर ने लिखा है, 'इससे सुंदर लड़कियां तो हमारे घर के पास है'. दूसरा यूजर लिखता है, 'इसे भी सेलिब्रिटी बना दिया'. तीसरा लिखता है, 'पोज देने में ये तो दीपिका कैटरीना से भी आगे हैं'. वहीं, मोनालिसा के फैंस उनके लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके लिए प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें, सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की हीरोइन चुना था, लेकिन उनके यौन शोषण के आरोप में फंसने के बाद फिल्म पर ताला लग गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Mahakumbh Girl Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Airport Video, Viral Girl Monalisa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com