- 1968 में रिलीज हुई थी नील कमल
- सुपरहिट सॉन्ग है बाबुल की दुआएं लेती जा
- मोहम्मद रफी ने गाया है गाना
शादी के मौकों पर गीतों का अपना महत्व होता है. बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं, जो शादी की रस्मों में जरूरी बन चुके हैं. उनके बिना शादियां पूरी हो ही नहीं सकतीं. ऐसा ही एक गीत नील कमल फिल्म का भी है. 1968 में रिलीज हुई इस रोमांटिक थ्रिलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इसका संगीत और कहानी दोनों ही अलग थे. लेकिन इस फिल्म का एक गाना आज 54 साल बाद भी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बना हुआ है. यह गीत है ‘बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझे सुखी संसार मिले.'
यह वो गीत है जो बेटी की विदाई पर अकसर शादियों में सुना जा सकता है. इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया भी है. बताया जाता है कि इस इमोशनल गीत को गाते समय मोहम्मद रफी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख सके थे. उन्होंने जैसे ही गीत को गाना शुरू किया वह भावनाओं के भंवर में फंसते चले गए. वह गाते जा रहे थे और उनका गला भरता जा रहा था. इस गाने का अंत होते-होते वह रोने लगे थे. न सिर्फ मोहम्मद रफी की आंखें इस गाने को गाते समय नम हो गईं बल्कि यह फिल्म जब रिलीज हुई थी इसने हर उस पिता की आंखों को नम कर दिया, जिसने अपनी बेटी की डोली खुद अपने हाथों से विदा की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझे सुखी संसार मिले' का म्यूजिक रवि ने दिया जबकि इसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे. नील कमल फिल्म को राम महेश्वरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में राज कुमार, वहीदा रहमान, मनोज कुमार और बलराज साहनी लीड रोल में थे. इस गीत को बलराज साहनी और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था. बाप-बेटी के बॉन्ड और बेटी के विदाई के इस सीन को बलराज साहनी ने अपनी अदाकारी के जादू से जिंदा कर दिया था. वहीदा रहमान की भी कमाल की एक्टिंग थी तभी तो उन्हें उस साल के बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में भी शामिल हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं