मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में नकली टीकाकरण शिविर का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह टीकाकरण शिविर नकली था और उसी में उन्होंने भी टीका लगवाया था. इस शिविर में सैकड़ों लोगों को दी गई वैक्सीन असली थी या नहीं, इस सवाल के बीच फर्जी टीकाकरण शिविर मामले की जांच की जा रही है. इस खबर के आने के बाद से ही फैन्स मिमी चक्रवर्ती को लेकर अपनी चिंताए व्यक्त कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस और सांसद मिमी ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मिमी चक्रवर्ती ने वीडियो पोस्ट कर लिखा: "सतर्क रहें सुरक्षित रहें. मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं आपकी चिंताओं के लिए सभी को धन्यवाद देती हूं. जब मेरे पास आपका सारा प्यार और आशीर्वाद होगा, तो कुछ भी मुझे बाधित नहीं कर सकता है. कृपया घबराएं नहीं, मैं आपको आगे की घटनाओं की जानकारी देती रहूंगी. मास्क पहनें और सुरक्षित रहें." मिमी चक्रवर्ती के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.
बता दें कि टीकाकरण शिविर में टीका लगवाने के बाद जब मिमी चक्रवर्ती को कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की. दक्षिण कोलकाता में गिरफ्तार शख्स देबंजन देव द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में अभिनेत्री से राजनेता बनीं मिमी चक्रवर्ती बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गई थीं और खुद भी टीका लगवाया था. चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने लोगों को खुद को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने और वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए वैक्सीन लगवाई. रिपोर्ट में कहा गया है कि शिविर में लगभग 250 लोगों को टीका लगाया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं