Background dancer in himesh Reshammiya song: फिल्म इंडस्ट्री में जब एक्टिंग और खूबसूरती के संगम की बात आती है तो कुछ खास हीरोइनों के नाम जेहन में जरूर आते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस है जो पिछले कुछ सालों में कमाई के मामले में सुपरस्टारों को भी पीछे छोड़ रही हैं. इस एक्ट्रेस के परिवार में कोई भी बॉलीवुड से नहीं था,लेकिन फिर भी उसने बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाया औऱ लोग इसके दीवाने हो गए. अपनी पहली ही फिल्म से सुपरहिट होने का दर्जा पाने वाली इस एक्ट्रेस ने कभी हिमेश रेशमिया के गाने में बैकग्राउंड डांसर बनकर डांस किया था. आज ये एक फिल्म साइन करने के लिए बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती है.
पहली ही फिल्म से गाड़ दिए झंडे
जी हां हम बात कर रहे हैं खूबसूरत दीपिका पादुकोण की. दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स से की थी. हालांकि उनके पिता मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और उनकी बहन भी उसी फील्ड में गई है लेकिन दीपिका ने स्पोर्ट्स की बजाय एक्टिंग को अपना करियर बनाने का सपना देखा. उनके परिवार ने साथ दिया और दीपिका ने मॉडलिंग करते हुए फिल्मों की ओर रुख किया. दीपिका को बॉलीवुड की पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ मिली. इसका नाम था ओम शांति ओम. अपनी जबरदस्त अदाकारी के चलते दीपिका ने न केवल फिल्म को सुपरहिट बनाया बल्कि जल्द ही वो ए स्टार्स एक्टरों की लिस्ट में शामिल हो गईं. इसके बाद उनका सफर रुका नहीं और वो लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में देती गईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिमेश रेशमिया के गाने में बैकग्राउंड में डांस करती थीं दीपिका
फिल्मों में डेब्यू से पहले दीपिका पहली बार स्क्रीन पर हिमेश रेशमिया के साथ दिखी थीं.2006 में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया का म्यूजिक एलबम तेरा सुरूर आया था. इसके एक गाने नाम है तेरा तेरा ने उस वक्त धूम मचा दी थी. इस गाने में हिमेश के पीछे बैकग्राउंड में डांस करती दीपिका को देखकर लोगों ने नहीं सोचा होगा कि आगे जाकर ये खूबसूरत बाला कमाल कर डालेगी.बाजीराव मस्तानी, पीकू, लव आजकल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा, पद्मावत,पठान, छपाक, शून्य, रामलीला जैसी शानदार फिल्में देने वाली दीपिका ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल दीपिका पैरंटहुड को इंजॉय कर रही है और जल्द ही बॉलीवुड में अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु करने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं