विज्ञापन

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की खूबसूरत तस्वीरें, 5 वीं देखकर कहेंगे- यूं ही नहीं क्लासिक ब्यूटी के दीवाने हुए थे हीमैन

मीना कुमारी का नाम उस दमदार एक्टर के साथ जुड़ा था, जिसने 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया था.  

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की खूबसूरत तस्वीरें, 5 वीं देखकर कहेंगे- यूं ही नहीं क्लासिक ब्यूटी के दीवाने हुए थे हीमैन
मीना कुमारी की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मीना कुमारी को तो सभी जानते ही हैं. 40 के दशक में फिल्मों में छाने वालीं मीना ने फिल्म लेदर फेस डेब्यू किया था. उनकी शानदार फिल्मों में पाकीजा, बैजू बावरा, परीणिता और दो बीघा जमीन शामिल हैं. मीना कुमारी का फिल्मी दुनिया में काम करने के दौरान एक दमदार एक्टर संग नाम भी जुड़ा था. एक्ट्रेस ने बड़े डायरेक्टर से शादी भी रचाई, लेकिन जिंदगी को बहुत जल्द अलविदा कह दिया. चलिए इन 10 तस्वीरों के साथ जानते हैं मीना कुमारी के बारे में.

Latest and Breaking News on NDTV



1939 में फिल्म लेदर फेस से डेब्यू किया था. इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उनकी सबसे यादगार फिल्मों में पाकीजा (1972) है, जिसे उनके पति कमाल अमरोही ने डायरेक्ट किया था.

Latest and Breaking News on NDTV



4 फरवरी 1972 को पाकीजा रिलीज हुई थी और 1 अगस्त 1972 को मीना कुमारी का महज 38 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस से निधन हो गया था. उन्होंने 1952 में फिल्म डायरेक्टर कमाल अमरोही से गुपचुप शादी रचाई थी.

Latest and Breaking News on NDTV



मीना कुमारी ने अपने तीन दशक के फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दी थी, जिसमें पाकीजा के अलावा मेरे अपने, फूल और पत्थर, साहेब बीबी और गुलाम और कोहिनूर शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



मीना कुमारी की आखिरी फिल्म सावन कुमार की गोमती के किनारे थी, जो उनके निधन के बाद 22 नवंबर 1972 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने गंगा नामक लड़की का रोल किया था.  

Latest and Breaking News on NDTV



मीना कुमारी ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा थीं, बल्कि एक प्लेबैक सिंगर भी थीं. उन्होंने तोरे कजरा लगाऊं, सावन बीत गयो, देश पराए जाने वाले, मिली आज पियां से अंखियां जैसे गाने गाए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और पाकीजा समेत 7 फिल्मों के लिए 15 से ज्यादा गाने गाए. उन्होंने फिल्म पाकीजा में लेके अंगड़ाई गाना खुद गाया है.

मीना कुमारी को लेकर कहा जाता है कि उन्हें धर्मेंद्र बहुत पसंद थे. एक्ट्रेस ने बहुत छोटी उम्र में कमाल अमरोही से शादी रचा ली थी. वहीं, अपने निधन के आखिरी दिनों में वह धर्मेंद्र संग चर्चा में थीं.


कहा जाता है कि उन्हें धर्मेंद्र बहुत पसंद आते थे और इसी वजह से उनकी पति कमाल अमरोही संग अनबन भी होने लगी थी. यहां तक कि मीना ने धर्मेंद्र को कई फिल्मों में काम भी दिलवाया था.

धर्मेंद्र संग मीना कुमारी के कथित अफेयर का खुलासा एक्ट्रेस नरगिस दत्त की एक चिट्ठी में हुआ था. चिट्ठी में इस बात का जिक्र था कि मीना उस वक्त के न्यूकमर एक्टर धर्मेंद्र पर दिलों जान से मरती थीं.  

'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर मीना कुमारी ने धर्मेंद्र के साथ मैं भी लड़की हूं,पूर्णिमा, मझली दीदी, चंदन का पालना, बहारों की मंजिल, काजल, फूल और पत्थर जैसी फिल्मों में काम किया था.




-

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com