विज्ञापन

54 साल पुराना 6:01 मिनट का गाना, एक्ट्रेस की मौत के साथ हुआ अमर, यूट्यूब पर 27 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंडिंग

एक्ट्रेस की मौत के बाद यह गाना इतना हिट हुआ कि आज भी यह गाना उनकी याद दिलाता है. यह गाना इन दिनों यूट्यूब पर भी खूब सुना जा रहा है. आइए जानते हैं इस गाने की पूरी हिस्ट्री के बारे में.

54 साल पुराना 6:01 मिनट का गाना, एक्ट्रेस की मौत के साथ हुआ अमर, यूट्यूब पर 27 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंडिंग
मीना कुमारी का यह गाना आज भी है सुपरहिट

इंडियन सिनेमा अपने गानों के लिए मशहूर है. 100 साल से भी पुराने हिंदी सिनेमा में शुरू से लेकर आज तक गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. कई गाने तो लोगों की जिंदगी से इतने मैच कर जाते हैं कि वे उनके लिए याद बन जाते हैं. बात करेंगे आज से 54 साल पहले रिलीज हुए उस गाने की, जो दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी की आखिरी दम तक याद बनकर रह गया था. एक्ट्रेस की मौत के बाद यह गाना इतना हिट हुआ कि आज भी यह गाना उनकी याद दिलाता है. यह गाना इन दिनों यूट्यूब पर भी खूब सुना जा रहा है. आइए जानते हैं इस गाने की पूरी हिस्ट्री के बारे में.

1972 में रिलीज हुआ था गाना

मीना कुमारी खुद एक सिंगर थीं, लेकिन उनके लिए ज्यादातर गाने स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाए थे. 54 साल पहले रिलीज हुई फिल्म पाकीजा, जिसे बनने में 15 साल लगे थे, के इस गाने ने लोगों पर ऐसा जादू चलाया कि आज तक यह गाना उनकी म्यूजिक लिस्ट में है. साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म पाकीजा को उनके पति कमाल अमरोही ने डायरेक्ट किया था. इससे पहले साल 1952 में कमाल और मीना कुमारी शादी रचा चुके थे. शादी के चार साल बाद उन्होंने फिल्म पाकीजा पर काम करना शुरू किया और यह फिल्म 1972 में जाकर रिलीज हुई थी. इससे पहले मीना ने पति संग फिल्म दायरा में काम किया था, जो ज्यादा नहीं चल सकी. पाकीजा की मेकिंग में लंबा समय लगने का कारण था कि इसकी कास्टिंग और लोकेशन में ही 8 साल लग गए थे.

54 सालों में गाने को मिले 27 मिलियन व्यूज

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन क्रिएशंस में गिनी जाने वाली यह फिल्म आज से 53 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन इसे पर्दे तक पहुंचाने का सफर बेहद लंबा और मुश्किल रहा. दरअसल, 1956 में ही कमाल अमरोही ने तय कर लिया था कि वह अपनी पत्नी मीना कुमारी को लेकर फिल्म ‘पाकीजा' बनाएंगे. हालांकि, इस सपने को हकीकत बनने में कई साल लग गए. फिल्म की कास्टिंग और लोकेशन की तलाश 1964 तक चलती रही, और इसी दौरान कमाल अमरोही और मीना कुमारी के रिश्ते में भी खटास बढ़ने लगी. दोनों के बीच अक्सर मतभेद और झगड़े होते थे, जिसका असर फिल्म पर भी पड़ा.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव 7-8 करोड़ कमाने के बाद भी गए जेल? जानें आखिरी 5 फिल्मों से हुई थी कितनी कमाई

आखिरकार, तमाम अड़चनों के बाद 1971 में ‘पाकीजा' की शूटिंग पूरी हो पाई. इन 15 सालों के लंबे अंतराल में मीना कुमारी में काफी बदलाव आ चुका था. ऐसे में कुछ सीन फिल्माने के लिए उनके चेहरे को दुपट्टे से ढककर शूट किया गया, ताकि कहानी की निरंतरता बनी रहे. वहीं, कुछ दृश्यों में कैमरे ने लंबे और दूर के शॉट्स का सहारा लिया. कई उतार-चढ़ाव, देरी और निजी तनावों के बावजूद ‘पाकीजा' आखिरकार सिनेमा के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रही.

पाकीजा का बजट और कलेक्शन 

पाकीजा फिल्म का कुल बजट 1.25 करोड़ रुपये था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म की रिलीज के तीन हफ्तों बाद ही मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ गई थी और वह कोमा में चली गई थीं. वहीं, 1972 में ही 38 साल की उम्र में उनका लिवर सिरोसिस से निधन हो गया था. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है 'चलते-चलते' जिसे लता मंगेशकर ने अपनी सॉफ्ट आवाज दी थी. 54 सालों में इस गाने पर यूट्यूब पर 27 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meena Kumari, Meena Kumari Song, Pakeezah, Pakeezah Song Chalte Chalte, Meena Kumari Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com