विज्ञापन

एक ही परिवार से थीं मीना कुमारी और शर्मीला टैगोर, रविंद्र नाथ टैगोर से था खास कनेक्शन

मीना कुमारी और शर्मिला टैगोर दोनों ही कोलकाता के महान टैगोर फैमिली से जुड़ी हुई हैं. शर्मीला टैगोर तो सीधे तौर पर इस परिवार से जुड़ी हैं लेकिन मीना कुमारी का भी दूर का रिश्ता है. मीना कुमारी की नानी, हेम सुंदरी ठाकुर टैगोर, टैगोर परिवार से जुड़ी हुई थीं.

एक ही परिवार से थीं मीना कुमारी और शर्मीला टैगोर, रविंद्र नाथ टैगोर से था खास  कनेक्शन
एक ही परिवार से थीं मीना कुमारी और शर्मीला टैगोर
नई दिल्ली:

50-60 के दशक की दो बड़ी एक्ट्रेसेस मीना कुमारी और शर्मिला टैगोर दर्शकों की दिलों पर राज करती थीं. मीना कुमार को जहां ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता था और संजीदा अदाकारी में उनका कोई मुकाबला नहीं था तो वहीं शर्मीला टैगोर एक वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं और हर तरह के रोल्स करती रही हैं. 60-70 के दशक में शर्मीला अपनी खूबसूरती और ग्लैमर की वजह से चर्चा में रहीं. साथ ही उनकी दमदार अदाकारी की वजह से क्रिटिक्स भी उनकी तारीफ करते थे.

यह भी पढ़ें- शादी की कसमें खाते हुए गौरी स्प्रैट ने आमिर खान को बताया अपना 'रक्षक और सहारा', एक्टर ने यूं लुटाया प्यार 

मीना कुमारी और शर्मिला टैगोर का कनेक्शन

मीना कुमारी और शर्मिला टैगोर दोनों ही कोलकाता के महान टैगोर फैमिली से जुड़ी हुई हैं. शर्मीला टैगोर तो सीधे तौर पर इस परिवार से जुड़ी हैं लेकिन मीना कुमारी का भी दूर का रिश्ता है. मीना कुमारी की नानी, हेम सुंदरी ठाकुर टैगोर, टैगोर परिवार से जुड़ी हुई थीं. रिपोर्टों के अनुसार, हेमसुंदरी टैगोर ने जदु नंदन टैगोर (1840–1862) से शादी की थी, जो दर्पणनारायण टैगोर के परपोते और रवींद्रनाथ टैगोर के दूर के चचेरे भाई थे. अपने पहले पति की मृत्यु के बाद, हेम सुंदरी एक नर्स बन गईं और बाद में उन्होंने प्यारे लाल शाकिर से शादी कर ली, जो एक ईसाई उर्दू पत्रकार और बुद्धिजीवी थे.

शर्मिला टैगोर का रवींद्रनाथ टैगोर से रिश्ता

शर्मिला टैगोर और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बीच पारिवारिक संबंध है. शर्मिला टैगोर की नानी, लतिका बरुआ (टैगोर), रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई द्विजेंद्रनाथ टैगोर की पोती थीं. इस प्रकार, शर्मिला टैगोर रवींद्रनाथ टैगोर की परपोती की बेटी हैं.

यह भी पढ़ें-  अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं, वीडियो शेयर कर लिखा- 'शेर ए बलोच'

दोनों रहीं हिट

शर्मीला टैगोर 60 और 70 की दशक में 'आराधना', 'कश्मीर की कली', और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं. वहीं मीना कुमारी की पाकीजा (1972), बैजू बावरा (1952), साहिब बीवी और गुलाम (1962), परिणीता (1953), आजाद (1955),काजल (1965) और फूल और पत्थर (1966) जैसी सफल फिल्मों से बॉलीवुड पर छा गईं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meena Kumari, Sharmila Tagore, Meena Kumari Career, Meena Kumari Facts, Sharmila Tagore Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com