यश राज फिल्म्स की रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने अपने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल मारी. दूसरे शुक्रवार से 79 प्रतिशत बढ़कर 3.85 करोड़ नेट की कमाई की. दूसरे शुक्रवार की तरह इस सीरीज की तीसरी फिल्म का दूसरा शनिवार भी मर्दानी 2 (1.95 करोड़ नेट) और मर्दानी 1 (1.66 करोड़ नेट) के कलेक्शन से ज्यादा रहा. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 32.55 करोड़ नेट है. यह उछाल और जबरदस्त बॉक्स ऑफिस ट्रेंडिंग, साथ ही सभी तरफ से मिले पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ से मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर लंबा चलने वाली है.
ओपनिंग डे पर मर्दानी 3 ने मर्दानी फ्रेंचाइजी और रानी मुखर्जी की सोलो फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनर बनकर सभी उम्मीदों को पार कर दिया था. इसने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई करके भारत में एक फीमेल लीड फिल्म के लिए शानदार शुरुआत की. रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 हिट फिल्म बनने की राह पर है और यह फ्रेंचाइजी अपने मजबूत कलेक्शन और सभी तरफ से मिले पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ के साथ हिट्स की हैट्रिक बनाने के लिए तैयार है.
मर्दानी 3 दिन के हिसाब से कलेक्शन
फिल्म ने शुक्रवार को 4.00 करोड़ कमाए, जबकि शनिवार को 6.00 करोड़ कमाए. रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए जबकि सोमवार फिल्म ने 2.40 करोड़ कमाएं. वहीं मंगलवार को 2.70 करोड़ कमाएं, जबकि बुधवार को 2.20 करोड़ कमाई हुई. गुरुवार को 2 करोड़ और दूसरे शुक्रवार को 2.15 करोड़ की कमाई हुई. दूसरे शनिवार 3.85 करोड़. वहीं कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 32.55 करोड़ कमाएं हैं.
बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी फिल्म का जलवा बरकरार है. फिल्म अभी भी बढ़त बना रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं