बॉलीवुड के एक्टर, राइटर और डाइरेक्टर मनोज कुमार अपने आइकोनिक देशभक्ति थीम और डॉयलाग के लिए मशहूर थे. आपको बात दें की इंडस्ट्री में इनकी अलग पहचान तो थी ही साथ ही एक नाम भी मिला था, और आज भी लोग मनोज कुमार को सिनेमा में भारत कुमार नाम से पहचाना जानते हैं. वैसे तो मनोज कुमार ने साल 1957 में स्क्रीन डेब्यू एक फैशन ब्रांड से किया था. जबकि साल 1958 की फिल्म सहारा में एक्टर ने छोटे किरदार से बड़े परदे की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया, जिसके दो साल बाद कांच की गुड़िया फिल्म में मनोज कुमार पहली बार बतौर हीरो लोगों के सामने नजर आए.
एक्ट्रेस आशा पारेख, जो उस समय की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस में से एक थीं. उन्होंने मनोज कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों को साथ काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इसके अलावा काम के दौरान उनके रिलेशनशिप में अक्सर खींचा तानी भी देखने मिलती थी. दरअसल. 50 के दशक में आशा पारेख और मनोज ने साथ काम करना शुरू किया था. जहां आशा पारेख को इंडस्ट्री में शोहरत मिली. वहीं मनोज कुमार उनसे थोड़ा पीछे रह गए थे. लेकिन एक्ट्रेस इतनी फेमस होने के बावजूद मनोज कुमार के साथ काम करना चाहती थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1962 की फिल्म 'अपना बनाकर देखो' में आशा ने मनोज को बतौर हीरो चुना जबकि उस समय इंडस्ट्री में उनका नाम भी नहीं था. बताया ये भी जाता है की प्रोडक्शन के समय एक्ट्रेस मनोज को राइटिंग और डाइरेक्टिंग के लिए प्रोत्साहित भी करती थीं. उनकी फिल्म दो बदन(1966) परदे पर हिट साबित हुई, जिसके बाद मनोज ने फिल्म अपना बना के देखो बनाने की ठान ली, जिसमें उन्होंने आशा को हिरोइन के तौर पर चुना. लेकिन शूट को दौरान अनबन की वजह से एक्टर्स ने बात करना बंद कर दिया, जिसका असर हमें मूवी प्रीमियर में एक्ट्रेस की गैर मौजूदगी से भी देखने को मिली.
कुछ सालों बाद स्टार एक बार फिर साजन(1969) फिल्म में नजर आए, जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों की सुलह हो गई. हैरानी वाली बात तब थीं जब 2012 में आशा पारेख के 70th जन्मदिन के दौरान मनोज ने पब्लिक्ली एक्ट्रेस का हाथ पकड़ा, जो की बहुत बड़ी बात थीं क्यूंकि मनोज कुमार अपनी पत्नी शशि के सम्मान के लिए अपनी सभी हीरोइनों से स्क्रीन पर दूरी बनाए रखने के लिए फेमस थे. चाहे इनके रिश्ते में कितने भी उतार चढ़ाव आए उसके बावजूद भी सभी लोगों में से आशा पारेख मनोज कुमार और उनकी वाइफ की सबसे करीबी दोस्त थे, जिसपर 2017 में मनोज कुमार ने कहा था "सिर्फ आशा पारेख ही थीं जिन्होंने मेरी शादी वाले दिन मुझे दिल्ली में कॉल कर शशि और मुझे डिनर के लिए मुंबई इन्वाइट किया था. मेरी वाइफ और वो अभी तक दोस्त है. और आशा बिलकुल मेरी फैमिली की तरह है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं