Manjulika Video: भूल भुलैया 3 की फेमस किरदार मंजुलिका है. वही मंजुलिका जो परदे पर आती है तो फैन्स में खौफ पसर जाता है. इसके साथ रूह बाबा भी अपने ऐसे पैंतरे चलते हैं कि मंजुलिका का जीना मुहाल कर देते हैं. बेशक भूल भुलैया 3 में मोंजोलिका और रूह बाबा की टक्कर देखना अभी बाकी है, लेकिन सड़कों पर अभी से मंजुलिका घूमने लगी है. एक वीडियो फिल्म के रूह बाबा यानी कार्तिक आर्यन ने शेयर किया है जिसमें मुंबई में मंजुलिका घूमती नजर आ रही है. इस तरह भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ही सड़कों पर खौफ पसर रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भूल भुलैया 3 के रूह बाबा यानी कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मंजू घूम रही है. किसी को भी दिखे तो मुझे बताए.' उनके फैन्स इस वीडियो पर मजेदार कमेट कर रहे हैं. एक कमेंट आया है कि मंजुलिका रूह बाबा को ही खोज रही है. एक और कमेंट आया है कि खुद डर के घर में बैठे हो. एक ने लिखा है कि अब तो इस मंजुलिका से रूह बाबा ही बचा सकते हैं.
अगर बात भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज की करें तो पोस्टर में उस ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम भी छिपा हुआ है जिस पर थिएटर रिलीज के बाद ये फिल्म स्ट्रीम होगी. इसका स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है. इस तरह हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 को रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं