- मलाला युसुफजई को पसंद आई शाहरुख की फिल्म 'जीरो'
- मलाला ने फिल्म देखने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया है
- उन्होंने शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जताई है
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘जीरो' (Zero) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो' (Zero) को मिक्स रिव्यू मिले हैं. लेकिन फिल्म ‘जीरो' (Zero) को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद कर रहे हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस फिल्म की तारीफ करने वालों में एक और नाम जुड़ गया है और वो नाम है नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) का. मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो' (Zero) देखने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की काफी तारीफ की है और उनसे मिलने की इच्छा भी जताई है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Zero Box Office Collection) पर लगभग 20.14 करोड़ रु. की कमाई की थी.
Zero Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान को लगा तगड़ा झटका, दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) ने शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की ‘जीरो' (Zero) देखने के बाद खुद को शाहरुख खान का फैंस बताते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि उन्हें और उनके परिवार को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो' काफी पसंद आई है. मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) ने कहा कि यह फिल्म काफी इंटरटेनिंग है और हम सभी को यह काफी पसंद आई है. मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) ने इस वीडियो में खुद को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का फैन भी बताया और कहा कि आपके साथ ट्विटर पर बात करना अच्छा लगा. उम्मीद है कि हम जल्द मिलेंगे.
Zero Movie: करिश्मा कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी फिल्म की फोटो, यूं हुईं इमोशनल
मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) ने वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के यूके में आने की उम्मीद जताई और कहा कि उम्मीद है कि जब कभी आपव यूके आएंगे तो हम जरूर मिलेंगे. जिस दिन हम मिलेंगे वो दिन मेरे लिए बहुत बड़ा होगा. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो (Zero)' ने पहले दिन जोरदार कमाई की है, लेकिन फिल्म कोई भी रिकॉर्ड बनाने से जरूर चूक गई.
देखें वीडियो...
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की 'जीरो (Zero)' भारत में लगभग 4,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि फिल्म विदेश में लगभग 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं